‘भूत पुलिस’ के निर्देशक पवन कृपलानी का बयान, डरावनी फिल्मों को वैश्विक स्तर पर लोग करते हैं पसंद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 10, 2021

मुंबई। ‘रागिनी एमएमएस’ और सैफ अली खान-अर्जुन कपूर अभिनीत ‘भूत पुलिस’ के निर्देशक पवन कृपलानी का मानना है कि डरावनी फिल्मों को दर्शक और संस्कृति की सीमा से परे जाकर पसंद करते हैं। जिमी शेरगिल के साथ ‘डर@ द मॉल’ में और राधिका आप्टे के साथ ‘फोबिया’ में काम करनेवाले निर्देशक ने कहा कि भूत वाली शैली की फिल्मों में कुछ बेहतरीन काम हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि इस शैली की फिल्में सरहद और से परे जाती हैं।

इसे भी पढ़ें: अंकिता लोखंडे करने जा रही हैं शादी? एक्टर शाहीर शेख ने किया खुलासा

हाल के वर्षों में ये फिल्में आगे बढ़ी हैं लेकिन इस तरह की पटकथा वाली फिल्में हमेशा बनती रही हैं और लोग ऐसी फिल्में देखना पसंद करते हैं। ‘भूत पुलिस’ की कहानी दो भाइयों सैफ के किरदार विभूति और कपूर के किरदार चिरौंजी की कहानी है। ये दोनों भूत पकड़ने के मिशन पर हैं। इसकी कहानी कृपलानी की इस शैली की पसंदीदा ‘घोस्टबस्टर्स’ की तरह है जो 1984 में आई थी जिसमें न्यूयॉर्क के एक समूह के वैज्ञानिक आजीविका के लिए भूत पकड़ते हैं।

प्रमुख खबरें

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत

श्रीगंगानगर की Central Jail में तलाशी के दौरान कैदी का हमला, जेलर हेमराज वैष्णव घायल

Titan Q2 Results: दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुना होकर 2,393 करोड़ रुपये हुआ