भोपाल बना ग्रामीण स्वच्छता परिसर बनाने वाला देश का पहला जिला

By दिनेश शुक्ल | Jan 28, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल देश का ऐसा पहला जिला बन गया है, जिसे गांवों में सुलभ इंटरनेशनल से हाथ मिलाकर ग्रामीण क्षेत्रों में जनसुविधा केन्द्रों के निर्माण और संचालन की पहल की है। इस ऐतिहासिक कार्य के लिए जिला पंचायत भोपाल और सुलभ इंटरनेशनल के बीच पिछले दिनों हुए एमओयू के बाद बुधवार को खजूरी सड़क और फंदा कला में इन जनसुविधा केन्द्रों के निर्माण की मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने आधारशिला रखी। इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र से शुरू हुआ यह कार्य देश के लिए प्रेरणा बनेगा।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री बोले, किसानों के नाम पर दिल्ली में देश विरोधी ताकतों ने किया तांडव

भोपाल की खजूरी सड़क और फंदा कलां में आज से निर्मित होने वाले स्वच्छता परिसरों के लिए हुजूर विधानसभा क्षेत्र विकास निधि से 4 लाख 47 हजार, स्वच्छ भारत मिशन से 2 लाख 10 हजार और  15 वां वित्त आयोग से 90 हजार  के अंशदान से इसे बनाया जाएगा। क्षेत्रीय विधायक और प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में हुई शुरुआत पूरे देश के लिए प्रेरणा का काम करेगी। उन्होंने ग्रामीणों से स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ कर गांवों को स्वच्छ बनाने की अपील भी की। इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारी, सरपंच और सुलभ इंटरनेशनल के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर