खरगोन हिंसा: भोपाल के शहर काजी ने डीजीपी को सौंपा ज्ञापन, कहा- मुसलमानों को एक तरफा सताया जा रहा

By अनुराग गुप्ता | Apr 13, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के खरगोन में रामनवमी उत्सव के दौरान हिंसा हुई। जिसके बाद प्रशासन ने आरोपियों की पहचान करते हुए उनकी दुकानों और मकानों पर बुलडोजर चलाए। इसी संबंध में राजधानी भोपाल के शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी ने उलेमाओं के साथ मिलकर डीजीपी सुधीर सक्सेना से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने डीजीपी सक्सेना को ज्ञापन भी सौंपा। 

इसे भी पढ़ें: गिरिराज सिंह बोले- रामनवमी पर पथराव संयोग नहीं एक प्रयोग है, खतरा मुस्लिमों से नहीं कट्टरपंथी सोच से है 

ज्ञापन में कहा गया कि मस्जिद के सेकेट्री ने सीसीटीवी कैमरे लगवाएं ताकि असमाजिक तत्व कोई हरकत करें तो उसका रिकॉर्ड रहे। इसके साथ ही ज्ञापन के जरिए मजलूमों का साथ देने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिनके मकान जलाए गए हैं, दुकानें गिराई गई हैं, बेघर किया गया है, उनकी मदद करें।

प्रमुख खबरें

खुदा की नमाज के दौरान मस्जिद में लोगों के उड़े चिथड़े... आत्मघाती धमाका, 21 लोगों की मौत, खून और चीखों से थर्राया कोहाट

DUSU Election Result: 2000 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के बीच वोटों की गिनती शुरू

नीतीश कुमार ने खुद छोड़ा CM पद, लालू भी बने थे BJP के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी का तेजस्वी पर करारा पलटवार!

Bigg Boss 20 Shocking Eviction | सलमान खान के अल्टीमेटम के बाद घर से बेघर हुआ यह बड़ा नाम! तन्मय सिंह और आसिफ खान बाल-बाल बचे