भोपाल डीआईजी ने चयनित शिक्षकों को दी धमकी, कहा- प्रदर्शन से नहीं हटे तो नामजद होगी एफआईआर

By सुयश भट्ट | Aug 18, 2021

भोपाल। भोपाल में नियुक्ति की मांग को लेकर चयनित शिक्षकों का पिछले 8 घंटों से प्रदर्शन जारी है। चयनित शिक्षकों के धरना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस भी पहुंच चुकी है। भोपाल डीआईजी इरशाद वली ने चयनित शिक्षकों धमकी देते हुए कहा है कि प्रदर्शन से नहीं हटे तो नामजद एफआईआर होगी।

दरअसल धरना स्थल पर चयनित शिक्षकों को पुलिस ने चारों तरफ से घेर लिया है। अब किसी भी वक्त उन्हें धरना स्थल से हटाया जा सकता है। वहीं भोपाल डीआईजी इरशाद वली भी मौके पर मौजूद हैं। डीआईजी और कलेक्टर चयनित शिक्षकों को समझाइश देकर प्रदर्शन खत्म करने की बात कह रहे है।

इसे भी पढ़ें:बेरोजगार युवाओं के प्रदर्शन में हुआ लाठीचार्ज, कांग्रेस ने साधा निशाना और कहा- मामा कंस का अंत है नजदीक 

वहीं डीआईजी ने चयनित शिक्षकों को धमकी दी है देते हुए कहा कि प्रदर्शन से नहीं हचे तो नामजद एफआईआर होगी। केस दर्ज होने के बाद जॉइनिंग दिक्कत आएगी। उन्होंने कहा कि जहां प्रदर्शन कर रहे हैं ये प्रदर्शन स्थल नहीं है। डीआईजी ने चयनित शिक्षकों को कहा है कि नहीं हटे तो कार्रवाई होगी।

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश