सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा मैं अस्वस्थ हूँ कांग्रेस की प्रताड़नाओं का दंश झेल रही हूँ, बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

By दिनेश शुक्ल | May 15, 2020

भोपाल। कांग्रेस नेताओं द्वारा भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर के लापता होने के बयान के बाद भाजपा ने इसका उत्तर दिया है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भोपाल हुजूर से विधायक रामेश्वर शर्मा ने मोर्चा सम्हाले हुए कहा है कि साध्वी जी दिग्विजय सिंह के द्वारा किए गए अन्याय का दर्द भोग रही है। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि तत्कालीन मनमोहन सरकार के दौरान कांग्रेस नेताओं द्वारा हिंदू और भगवा आतंकवाद की अपनी झूठी कहानी को सिद्ध करने के लिए दिग्विजय सिंह ने जो अन्याय प्रताड़ना साध्वी जी के साथ की उसी की वजह से वह आज गंभीर बीमारियों से पीड़ित है। कुछ कांग्रेस के नेता अपने नम्बर बढ़ाने के चक्कर मे एक महिला और साध्वी का अपमान कर रहें है। साध्वी जी कभी विपत्तियों से नही भागी इतिहास गवाह है हम उनके कार्यकर्ता है जहाँ जो जरूरत लग रही है पूरा कर रहें है आगे भी करते रहेंगे।

 

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने कहा कि साध्वी दिल्ली में इलाज के दौरान भी भोपाल की व्यवस्थाओ पर नज़र बनायी हुई है। जो कांग्रेसी साध्वी जी पर आरोप लगा रहे वह बताएं कि कमलनाथ जी कहाँ है ? आखरी बार उन्हें किस चौराहे पर देखा गया था ? उनकी जानकारी के लिए बता दूं भोपाल में उनके छिंदवाड़ा के मजदूरों को शिवराज सरकार ने छिंदवाड़ा पहुंचाया है कमलनाथ जी उनकी सुध लेने तक नही आये।

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 253 नए मामले, आंकड़ा 4,426 तक पहुंचा

दरआसल कांग्रेस की कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे पी.सी.शर्मा ने भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर के लापता होने की बात कही थी। लेकिन उससे पहले मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सैय्यद सऊद हसन ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर के लापता होने की बात कही थी। इंगलैंड की De. Montfort University Students Union (डि. मॉंट्फ़ोर्ट यूनिवर्सिटी छात्र संघ, इंग्लैंड) के उपाध्यक्ष (वाइस प्रेज़िडेंट) रह चुके यूथ कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा था कि भोपाल सांसद लगातार ग़ायब हैं और इस कोरोना महामारी की मार झेल रहे भोपाल जिसने उन्हें सांसद बनाया उस शहर की उन्हें कोई चिंता नहीं। जहाँ एक तरफ़ कमल नाथ एवं दिग्विजय सिंह लगातार मध्यप्रदेश की जनता के भलाई का काम कर रहे हैं। वही दूसरी तरफ़ प्रज्ञा ठाकुर जैसी नेता का कोई अता पता नहीं है। अंत में सैय्यद सऊद हसन ने कहा भोपाल की जनता ऐसे नेताओं को कभी माफ़ नहीं करेगी और सही समय आने पर सबक़ सिखाएगी।

 

इसे भी पढ़ें: रेड क्रास भोपाल के डॉक्टर, नर्स और लैब असिस्टेंट हुए फूड पॉइजनिंग से बीमार, खाने में निकल रहे काकरोज और कीड़े

वही कांग्रेस प्रवक्ता रवि सक्सेना ने सोशल मीडिया पर अपना बयान देते हुए कहा था कि भोपाल की सांसद सुश्री प्रज्ञा ठाकुर तीन माह से गुमनाम हैं ! उनकी गुमशुदगी कॅरोना की महामारी के समय अत्यंत चिंता जनक है ! हमारी मांग है कि वो तत्काल भोपाल के लोगों के साथ इस संकट की स्थिति में, दुःख की घड़ी में खड़ी दिखाई दें, उन्हें सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु शासकीय स्तर पर प्रयास करती दिखाई दें। अन्यथा उन्हें जनता के सामने प्रस्तुत करवाने वाले को मेरी और से 5000 (पांच हजार) रुपयों का इनाम और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा !

 

जिसके बाद भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने ट्वीट कर अपने अस्वस्थ होने की जानाकारी दी और प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि- मैं अस्वस्थ हूं। कांग्रेस की प्रताड़नाओं का दंश मैं आज भी झेल रही हूं कांग्रेस के मेरे बारे में असंवेदनशील बयान उनकी निम्न मानसिकता का परिचायक है कांग्रेस हमेशा से महिलाओं का सन्यासियों का और राष्ट्र भक्तों का अपमान करती रही है। हमारे मा.विधायक रामेश्वर जी का कांग्रेस को सटीक जवाब।



 

 


प्रमुख खबरें

Baramati में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बताई समस्याएं, Ajit-Sunetra से जनता को बड़ी उम्मीदें

Sharad Pawar के हाथ से फिसल रहा Baramati, अजित का बढ़ रहा दबदबा

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि

जीने के लिए केवल कुछ महीने का समय, पत्नी अनीता गोयल को कैंसर, नरेश गोयल की जमानत याचिका पर 6 मई को फैसला