भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ने किया पश्चिम बंगाल को लेकर विवादित ट्वीट, कांग्रेस हुई हमलावर

By दिनेश शुक्ल | May 06, 2021

भोपाल। सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा बंगाल की स्थिति के बारे में किए गए एक ट्वीट को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। लोग इस पर सोशल मीडिया में टिप्पणियां कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस ने इसकी निंदा की है। भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने पश्चिम बंगाल में हिंसा को लेकर ममता बनर्जी का नाम लिए बगैर एक ट्वीट किया है। बुधवार शाम को किए गए इस ट्वीट में उन्होंने बंगाल की स्थिति को मुमताज लोकतंत्र बताया है। उन्होंने यह भी लिखा है कि शठे शाठ्यम समाचरेत, टिट फार टैट करना ही होगा। राष्ट्रपति शासन और एनआरसी बस यही उपाय हैं। संतों और वीरों की भूमि पर अब तो 'राम' बनना ही होगा। उनके इस ट्वीट की विपक्षी दलों द्वारा आलोचना की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Europe का बड़ा फैसला, अब बिना Charger मिलेगा Laptop, ग्राहकों के बचेंगे हजारों रुपये

Barabanki-Bahraich Highway: 9000 पेड़ों पर अटकी Forest Clearance, NHAI और वन विभाग आमने-सामने

Ahmedabad में AI का सबसे बड़ा धोखा! Deepfake वीडियो से बिजनेसमैन के नाम पर लिया लाखों का Loan.

EPFO का Digital Revolution: अब e-Prapti Portal से Aadhaar के जरिए एक्टिव करें पुराना PF खाता.