भोपाल पुलिस पर पत्थर और मिर्ची से हमला, धोखाधड़ी के आरोपितों को पकड़ने गई थी पुलिस

By दिनेश शुक्ल | Nov 19, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ईरानी डेरा में धोखाधड़ी के आरोपितों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर कुछ महिलाओं और पुरुषों ने मिलकर पत्थरों और मिर्ची पाउडर से हमला कर दिया। उन्होंने पुलिस पर पत्थर फेंके और जमकर हंगामा किया। हालात बिगड़ने पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा और हवाई फायर भी किये। इस हमले में 10 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। हालांकि, पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय अमन कॉलोनी निवासी ईरानी डेरे से रिजवान नाम के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें: कोयले से लदी मालगाड़ी में लगी आग, दमोह रेलवे स्टेशन पर मचा हड़कंप

भोपाल डीआईजी इरशाद वली ने बताया कि करोंद में अमन कॉलोनी के ईरानी डेरे के कुख्यात बदमाश दिवाली से पहले 9-10 नवम्बर को सागर के खुरई गए थे। वहां एक ज्वैलरी की दुकान पर पहुंचे और गन पॉइंट पर जेवर से भरा बैग लेकर भाग आए थे। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि ये बदमाश भोपाल के ईरानी डेरे के रहने वाले हैं। खुरई पुलिस बदमाशों की तलाश में भोपाल आई और उनको गिरफ्त में लेने के लिए पुलिस करोंद पहुंची तो वहां पर ईरानी समुदाय ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया है। पुलिस ने 4-5 राउंड फायरिंग की है, किसी के घायल होने की रिपोर्ट नहीं है। वही पुलिस कार्यवाही में व्यवधान उत्पन्न करने वालों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। जबकि पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसका नाम रिजवान बताया गया है।

प्रमुख खबरें

Kerala High Court ने CMRL रिश्वत मामले में Pinarayi Vijayan पर FIR दर्ज करने का दिया आदेश

CTI ने PM Modi को लिखा पत्र, त्योहारों में दिल्ली के प्रमुख बाजारों में प्रदर्शन रोकने की मांग

Vaishno Devi Yatra का बुलावा आते ही दूर होने लगती हैं रुकावटें और बनते हैं काम

Goa में 27 लाख देकर फर्जी अफसर बना शख्स, Excise Department की कुर्सी पर बैठते ही धराया