हिन्दू धर्म को बदनाम करने की साजिश के खिलाफ लड़ाई है भोपाल चुनाव: भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2019

नयी दिल्ली। भाजपा ने गुरुवार को कहा कि उसके लिए भोपाल सीट से लोकसभा चुनाव हिन्दू धर्म को आतंकवाद के साथ जोड़कर उसे बदनाम करने की कांग्रेस की साजिश के खिलाफ लड़ाई है। पार्टी ने मालेगांव विस्फोट मामले की आरोपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को इस सीट से कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ उम्मीदवार बनाया है। पार्टी प्रवक्ता जी. वी.एल. नरसिम्हा राव ने दावा किया कि साजिश का पर्दाफाश हो गया है। उन्होंने दावा किया कि ठाकुर को कुछ मामलों में आरोप मुक्त कर दिया गया है। उन्होंने हिन्दुत्व कार्यकर्ता स्वामी असीमानंद की गिरफ्तारी और हाल ही में उन्हें बरी किए जाने की घटना को लेकर भी विपक्ष को आड़े हाथों लिया। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा ने साध्वी प्रज्ञा को दी टिकट, कांग्रेस ने कहा- और क्या उम्मीद कर सकते हैं

ठाकुर को मकोका मामले से आरोपमुक्त कर दिया गया है लेकिन उनके खिलाफ अभी भी कई गंभीर आरोप हैं। असीमानंद को हाल ही में समझौता एक्सप्रेस विस्फोट मामले में अदालत ने बरी किया है। राव ने संवाददाताओं से कहा कि हम हिन्दू धर्म को आतंकवाद से जोड़कर उसे बदनाम करने की कांग्रेस की साजिश के खिलाफ भोपाल की लड़ाई लड़ रहे हैं। दिग्विजय सिंह इस साजिश का चेहरा थे। ठाकुर को निर्दोष करार देते हुए राव ने कहा कि उन्हें प्रताड़ित किया गया। उन्होंने सवाल किया कि ठाकुर की उम्मीदवारी से विपक्ष को क्या दिक्कत है।

प्रमुख खबरें

CJI Surya Kant की Bench का सख्त रुख, Public Safety की PIL पर कहा- हम सरकार नहीं, देश नहीं चला सकते

Middle East संकट और US Dollar की मजबूती का असर, Gold Rate में लगातार गिरावट जारी

Donald Trump की चेतावनी बेअसर! World Cup खेलने पर अड़ी ईरान की टीम, दिया कड़ा संदेश

IPL 2026 से पहले KKR को तगड़ा झटका, स्टार गेंदबाज़ Harshit Rana पूरे टूर्नामेंट से हुए बाहर