भाजपा ने साध्वी प्रज्ञा को दी टिकट, कांग्रेस ने कहा- और क्या उम्मीद कर सकते हैं

what-else-is-expected-of-bjp-congress-on-sadhvi-pragyas-candidature
[email protected] । Apr 17 2019 8:44PM

भोपाल से प्रज्ञा ठाकुर को भाजपा का टिकट दिए जाने के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने संवाददाताओं से कहा कि आप भाजपा से और क्या उम्मीद कर सकते हैं।

नयी दिल्ली। मालेगांव विस्फोट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि भगवा पार्टी से और क्या उम्मीद की जा सकती है। भोपाल से प्रज्ञा ठाकुर को भाजपा का टिकट दिए जाने के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने संवाददाताओं से कहा कि आप भाजपा से और क्या उम्मीद कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: साध्वी प्रज्ञा ने दिग्विजय पर साधा निशाना, बोलीं- भगवा को दिला कर रहूंगी सम्मान

दरअसल, मालेगांव धमाका मामले में आरोपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को भाजपा ने बुधवार को मध्यप्रदेश की भोपाल संसदीय सीट से टिकट देने का ऐलान किया जहां उनका सीधा मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से होगा। इन दिनों जमानत पर चल रहीं ठाकुर इस ऐलान से चंद घंटे पहले ही भाजपा में शामिल हुई थीं। उनको टिकट देना इस बात की ओर इशारा करता है कि भगवा दल का यही प्रयास है कि हिंदुत्व को ही केंद्रीय मुद्दा बनाए रखा जाए। यह सीट कई चुनावों से भाजपा के पास ही है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़