'भ्रष्टाचार का काल मनोहर लाल', हरियाणा सीएम ने कहा- हमें दें भ्रष्टाचारियों की सूचना, उन्हें आधी रात को भी पकड़ेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2022

गुरुग्राम। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को जींद में एकसभा को संबोधित करते हुए भ्रष्टाचारियों के लिए सख्त रवैया अपनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर आधी रात को भी भ्रष्टाचारियों को पकड़ना पड़ा तो उन्हें हम पकड़ेंगे। इसके साथ ही उन्होंने एक नारा भी दिया- भ्रष्टाचार का काल मनोहर लाल। 

इसे भी पढ़ें: चंडीगढ़ को पंजाब में ट्रांसफर करने वाले प्रस्ताव को खट्टर ने बताया निंदनीय, बोले- SYL मुद्दा सुलझाने के लिए पहले जाएं SC 

आपको बता दें कि मनोहर लाल खट्टर ने जींद के गांव हमेटी, बोहतवाला में 33केवी सब-स्टेशन एवं मुहाना डिस्ट्रीब्यूटरी के पुनर्निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। साथ ही जींद के अर्जुन स्टेडियम में स्पोर्ट्स फैसिलिटेशन सेंटर, सफीदों के खेड़ा खेमावती में सरकारी आईटीआई समेत 9 परियोजनाओं का उद्घाटन व 9 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

प्रमुख खबरें

Abu Dhabi में मिसाइल का मलबा गिरने से भारतीय की मौत, Middle East में गहराया संकट

ADR Report का बड़ा खुलासा: BJP को मिला रिकॉर्ड चंदा, बाकी पार्टियों के कुल Donation से 10 गुना ज्यादा

7 साल की शादी में आई दरार, फिर रिश्ते को दिया एक और मौका, बैडमिंटन स्टार ने यूं बयां किया दर्द

UN चीफ Guterres की बड़ी चेतावनी, Middle East में हालात बेकाबू, बड़े War का खतरा मंडराया