Homemade Bhringraj Oil: बालों का Ultimate Solution है भृंगराज, घर पर बनाएं ये Herbal Oil, हफ्ते भर में दिखेगा असर

By अनन्या मिश्रा | Jan 17, 2026

आयुर्वेद में भृंगराज को सदियों से बालों की समस्याओं का रामबाण माना जाता है। यह आज भी अपनी अद्भुत शक्तियों के लिए जाना जाता है। दादी-नानी के जमाने में लोग भृंगराज की पत्तियां तोड़कर लाते और उनसे तेल बनाते थे। लेकिन आज भी आप इसको आसानी से अपने घर के बगीचे में उगा सकती हैं।

जानिए भृंगराज तेल के फायदे

बालों को मजबूत बनाता है।

बालों को काला और चमकदार बनाता है।

बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है।

बालों का झड़ना रोकता है।

डैंड्रफ को दूर करता है।

स्कैल्प को क्लीन रखता है।

बालों को समय से पहले सफेद होने से बचाता है।

सामग्री

भृंगराज की पत्तियां- 50 ग्राम (ताजी या सूखी)

नारियल का तेल- 250 मिली लीटर

पानी- 1 कप

ऐसे बनाएं भृंगराज तेल

अगर आप ताजी पत्तियों का इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले इनको धोकर सुखा लें। आप चाहें तो सूखी पत्तियों का भी सीधे इस्तेमाल कर सकती हैं।

भृंगराज की पत्तियों को मिक्सर में पीसकर महीन पाउडर बना लें।

फिर पैन में नारियल तेल गर्म करें और इसमें भृंगराज पाउडर डालकर अच्छे मिलाएं।

अब इस मिश्रण में एक कप पानी डालें और धीमी आंच पर तब तक पकाएं, जब तक पानी आधा न रह जाए या फिर तेल का रंग गहरा न हो जाए।

जब यह ठंडा हो जाए, तो इसको छन्नी से छान लें और तेल को एक कांच की बोतल में भर लें।

ऐसे करें इस तेल का इस्तेमाल

रात को सोने से पहले बालों और स्कैल्प पर अच्छे से भृंगराज तेल बालों और स्कैल्प पर लगाएं और हल्के हाथो से मसाज करें।

भृंगराज तेल को अंडे या दही के साथ मिलाकर हेयर मास्क के रूप में लगाएं।

आप अपने शैंपू में भी भृंगराज तेल को मिलाकर इस्तेमाल कर सकती हैं।

प्रमुख खबरें

CBSE का New Circular जारी: 2026 से Class 9 के Students के लिए 3 भाषाएं होंगी अनिवार्य

VD Satheesan के CM बनने से कांग्रेस में दरार? वेणुगोपाल बोले- High Command के फैसले पर सब एकजुट

CSK की हार के बीच चमके Kartik Sharma, दिग्गज Kris Srikkanth बोले- इस पारी से बहुत प्रभावित हुआ

NEET Paper Leak: PM Modi की चुप्पी पर भड़के Rahul Gandhi, Education Minister को बर्खास्त करने की मांग की