BHU के जीन वैज्ञानिक ने बताया, कोरोनावायरस की तीसरी लहर के आने में है काफी वक्त

By आरती पांडेय | Sep 18, 2021

वाराणसी। कोरोना की तीसरी लहर की संभावना और केरल सहित पूर्वोत्तर के राज्यों में बढ़ते मामलों के बीच एक राहत भरी खबर एशिया के सबसे बड़े आवासीय विवि काशी हिंदू विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों की ओर से निकलकर आ रही है। उनका कहना है कि कोरोना की तीसरी लहर अभी कम से कम तीन महीनों बाद ही दस्तक देगी और  इस लहर को टीकाकरण अभियान रोकने में काफी मदद करेगी। क्योंकि टीका लगवा चुके और कोरोना से ठीक हुए लोग एक विशेष प्रोटेक्टिव ग्रुप में सुरक्षित रहेंगे। पहले और दूसरे लहर को देखते हुए तीसरे लहर में भी बच्चे  सुरक्षित रहेंगे। 

इसे भी पढ़ें: देश में 24 घंटे में कोविड के 35 हजार से ज्यादा नए केस, 281लोगों की हुई मौत

इसके साथ ही प्रो. चौबे ने बातचीत में बताया कि  कोरोना वायरस को तो नहीं रोका जा सकता है, लेकिन मृत्यु दर को कम किया जा सकता है। समय समय पर कोरोना की पीक बढेगी और घटेगी। इसके लिए वैक्सीन लगवाना बहुत आवश्यक है। तीसरे लहर में बच्चों में कोरोना संक्रमण सबसे ज्यादा होने और अभी तक बचाव के लिए टीका न बनने के सवाल के जवाब में प्रो चौबे ने बताया कि बच्चों की वैक्सीन पर कैडिला कंपनी काम कर रही है और हमें उम्मीद है कि अगले 3-4 महीने में बच्चों की वैक्सीन भी बाजार में उपलब्ध हो जाएगी। 

प्रमुख खबरें

Putin के साथ बैठक में PM Modi का बड़ा बयान, Ukraine संघर्ष में कूटनीति और शांति का दिया मंत्र

Punjab University: Amit Shah ने ABVP जीत को राष्ट्र प्रथम विचारधारा का प्रमाण बताया

BRICS 2026: क्या विस्तार के बाद Global Economy की दिशा बदल पाएगा भारत? 11 देशों के Leaders पर टिकी नजरें

RRC Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में Sports Quota के तहत 64 पदों पर भर्ती, जानें Selection Process