बैंक ने लगाया भूषण पावर एंड स्टील पर 238 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2019

नयी दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब एंड सिंध बैंक ने बुधवार को 238 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की सूचना दी। बैंक ने कहा है कि यह धोखाधड़ी भूषण पावर एंड स्टील ने की है। इससे पहले, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और इलाहाबाद बैंक ने हाल ही इसी प्रकार की धोखाधड़ी की सूचनाएं दी थीं। पंजाब एंड सिंध बैंक (पीएसबी) ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘ फोरेंसिक आडिट जांच और स्वत: संज्ञान लेकर कंपनी तथा उसके निदेशकों के खिलाफ सीबीआई की प्राथमिकी के आधार पर 238.30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की सूचना आरबीआई को दी गयी है।’’ प्राथमिकी में बैंकों से कोष की हेराफेरी का आरोप लगाया गया है।

इसे भी पढ़ें: विदेश में सरकारी बांड बिक्री इस साल 5 अरब डॉलर पर सीमित रख सकती है सरकार: रिपोर्ट

बैंक ने कहा कि कंपनी (बीपीएसएल) के खातों को लेकर बैंक पहले ही 189.35 करोड़ रुपये का प्रावधान कर चुका है। पीएसबी ने कहा कि कंपनी ने बैंक कोष की धोखाधड़ी की और कर्जदाता बैंकों के समूह से कोष जुटाने को लेकर बही-खाते को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया। उसने कहा कि फिलहाल मामला राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण के पास है जो अग्रिम चरण में है और बैंक को इस मामले में अच्छी वसूली की उम्मीद है। इससे पहले, इलाहाबाद बैंक और पंजाब नेशनल बैंक ने भूषण पावर एंड स्टील द्वारा क्रमश: 1,774.82 करोड़ रुपये तथा 3,805.15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की सूचना दी थी। 

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ