Bhupendra Patel ने अमेरिका में गुजरात की नयी Tourism Policy में निवेश की अपील की

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 20, 2026

सागर कुलकर्णी वाशिंगटन, 19 अगस्त गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार एक नयी पर्यटन नीति ला रही है। उन्होंने साथ ही कारोबारी समूहों से राज्य में निवेश करने की अपील की। पटेल ने यहां विश्व उमिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी।

सैन फ्रांसिस्को में उन्होंने सेमीकंडक्टर, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), डेटा और जैव प्रौद्योगिकी के लिए राज्य को एक वैश्विक केंद्र बनाने की योजनाओं को रेखांकित किया था। पटेल अमेरिका और कनाडा की यात्रा पर हैं। उनकी इस यात्रा का उद्देश्य दुनिया भर के उद्योगपतियों, निवेशकों और प्रौद्योगिकी दिग्गजों को आने वाले ‘वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027’ में शामिल होने और गुजरात में निवेश करने के लिए आमंत्रित करना है।

मुख्यमंत्री विश्व बैंक में एक संवाद सत्र में शामिल हुए, जहां उन्होंने गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) के बारे में एक प्रस्तुति दी। पटेल ने अमेरिका में अपनी मुलाकातों के दौरान गुजरात को भारत के विकास के इंजन के तौर पर पेश किया है और ‘विकसित गुजरात-2047’ के जरिए 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को हासिल करने में अगुवाई करने के अपने संकल्प को रेखांकित किया। मुख्यमंत्री के मुताबिक, गुजरात सेमीकंडक्टर, एआई, डेटा सेंटर और जैव प्रौद्योगिकी जैसे नए युग के क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगा और उन्हें भरोसा है कि ‘वाइब्रेंट गुजरात समिट 2027’ इन लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए एक मजबूत मंच साबित होगा।

पिछला वाइब्रेंट गुजरात समिट जनवरी 2024 में हुआ था, जबकि हर दो साल में होने वाले इस कार्यक्रम का 11वां संस्करण 2027 में आयोजित किया जाना है।

प्रमुख खबरें

Peshawar में निजी स्कूल की छत ढहने से 28 बच्चों समेत 29 की मौत, 40 जख्मी

मध्य प्रदेश में मामा Vs मुख्यमंत्री की जंग तेज! शिवराज सिंह चौहान के तीखे तेवर से राज्य की राजनीति गर्माई

आखिर हुतियों को नियंत्रित करने में सऊदी अरब, अमेरिका और ‘इस्लामिक नाटो’ क्यों विफल प्रतीत हो रहे हैं?

Pakistan के Peshawar में निजी स्कूल की छत ढहने से 17 बच्चों समेत 18 की मौत