गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री बने भूपेंद्र पटेल, राज्यपाल ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ

By अनुराग गुप्ता | Sep 13, 2021

गांधीनगर। भाजपा विधायक दल के नेता भूपेंद्र पटेल ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत इत्यादि नेतागण मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें: क्या गुजरात के जरिए भाजपा मुख्यमंत्रियों को दे रही है सबक ? गुटबाजी नहीं होगी बर्दाश्त 

कौन हैं भूपेंद्र पटेल ?

आपको बता दें कि पटेल को मृदुभाषी कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने नगरपालिका स्तर के नेता से लेकर प्रदेश की राजनीति में शीर्ष पद तक का सफर तय किया है। पटेल 2017 के विधानसभा चुनाव में राज्य की घाटलोडिया सीट से पहली बार चुनाव लड़े थे और जीते थे।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान