भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा के लोगों से दिल्ली जा रहे किसानों की हर संभव मदद करने की अपील की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 27, 2020

चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को राज्य के लोगों से केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ ‘दिल्ली चलो’ मार्च के तहत राष्ट्रीय राजधानी की तरफ जा रहे किसानों के लिए भोजन और ठहरने जैसी हर संभव मदद करने की अपील की। राष्ट्रीय राजधानी जाना चाह रहे हजारों किसान, दिल्ली की अलग-अलग सीमा पर डटे हुए हैं और पुलिस ने उनका रास्ता रोकने के लिए बैरिकेड लगा दिए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘लोकतंत्र में समाज के हर नागरिक, हर धड़े को अपनी मांगों के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का संवैधानिक अधिकार है। केंद्र सरकार को भी अपना हठी रवैया छोड़कर किसानों से बात करनी चाहिए और जल्द से जल्द उनकी मांगें लेनी चाहिए।’’ हुड्डा ने कहा कि नए कृषि कानून को वापस लेने की मांग करना पूरी तरह वैध है। उन्होंने कहा कि वह इन मांगों को लेकर किसानों के साथ हैं। उन्होंने कहा, ‘‘नए कृषि कानून न्यूनतम समर्थन मूल्य की व्यवस्था किए बिना किसानों के हित में नहीं है।’’

इसे भी पढ़ें: बुराडी के विधायक ने की पुलिस से मुलाकात, किसानों को परेशानियां न होने देने का आग्रह किया

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि किसानों को सरकार द्वारा दिए जाने वाले मौखिक आश्वासन पर भरोसा नहीं है, इसलिए वे न्यूनतम समर्थन मूल्य की व्यवस्था करने की मांग कर रहे हैं। हुड्डा ने कहा, ‘‘किसानों को सरकार के इरादों पर संदेह है। उन्होंने हर लोकतांत्रिक मंच से सरकार के समक्ष ये मांगें रखी थी लेकिन सरकार ने उसे नजरअंदाज किया। यही कारण है कि कोरोना वायरस की इस महामारी के समय उन्हें अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरना पड़ा।

प्रमुख खबरें

Delhi में कड़े सुरक्षा पहरे के बीच Jantar Mantar प्रदर्शन, बंद रास्तों से परेशान रहे लोग

दिल्ली में Jantar Mantar की घेराबंदी, 3000 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

Manipur के कामजोंग और उखरुल में armed groups के बीच झड़प, पांच लोगों की मौत

CEC के इस्तीफे की मांग पर Delhi में प्रदर्शन, Arvind Kejriwal और Mamata Banerjee समेत कई नेता हिरासत में