क्या कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष ? भूपेश बघेल बोले- भविष्य के नेता हैं राहुल गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 08, 2019

नयी दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को कहा कि केवल राहुल गांधी ही कांग्रेस को आगे ले जाने में नेतृत्व कर सकते हैं। राहुल गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था और उनकी मां सोनिया गांधी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष बनी थीं। बघेल ने यहां ‘हिन्दुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट’ में कहा, ‘‘अगर भविष्य का कोई नेता है तो वह राहुल गांधी हैं। राहुल गांधी के सिवाए कोई नहीं है। वह ईमानदार हैं और जिम्मेदारी लेते हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव के बाद (पार्टी के खराब प्रदर्शन की) जिम्मेदारी ली और इस्तीफा दे दिया।’’ 

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने इसी कार्यक्रम में कहा, ‘‘हमारे पास (कांग्रेस) कार्य समिति है जिसे बने अब एक सदी हो गई है। वह फैसला करती है कि कौन अध्यक्ष बनेगा। इसलिए मैं इस सवाल का जवाब नहीं दे सकता हूं।’’ सिंह ने कहा, ‘‘राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव परिणामों की जिम्मेदारी ली और इस्तीफा दिया। श्रीमती (सोनिया) गांधी ने फिर से पार्टी की कमान संभाली। सोनिया गांधी के अध्यक्ष के तौर पर वापस आने के बाद से पार्टी का प्रदर्शन बेहतर हुआ है। यह दिखाता है कि बदलाव हुआ है।’’

प्रमुख खबरें

NCLAT ने Affle 3i की याचिका खारिज की, Talent Unlimited के खिलाफ CIRP जारी रहेगा

Consumer Durables Market: भारत में 2030 तक 3.25 लाख करोड़ रुपये का होगा उद्योग, BCG-CII रिपोर्ट

त्योहारी सीजन से पहले AC, TV और Washing Machine के दाम 8% तक बढ़ेंगे

Gorakhpur में जलभराव पर MP Ravi Kishan और BJP पार्षद में फोन पर नोकझोंक, Video सामने आया