PM Modi पर भूपेश बघेल का पलटवार, आप आए तो झूठ की बयार बहने लगी, किसानों को कोई गुमराह नहीं कर सकता

By अंकित सिंह | Jul 07, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर थे। छत्तीसगढ़ में उन्होंने कई योजनाओं और परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इसके बाद वह भाजपा की संकल्प रैली में भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने राज्य की भूपेश बघेल सरकार पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। इतना ही नहीं, धान खरीद के बहाने उन्होंने कांग्रेस की राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया। मोदी के बयान के बाद फिर राज्य की राजनीति तेज हो गई है। आपको बता दें कि इस साल छत्तीसगढ़ में विधानसभा के चुनाव होने हैं। 

इसे भी पढ़ें: Chhattisgarh में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए PM बोले, जो डर जाए वह मोदी नहीं हो सकता है

कोई गुमराह नहीं कर सकता

कांग्रेस नेता ने कहा कि यह किसानों के नाम पर सबसे बड़ा झूठ है कि केंद्र राज्य के धान उपार्जन का 80 प्रतिशत केंद्र ले लेता है। उन्होंने कहा कि अगर आपकी सरकार की भूमिका राज्यों के धान खरीदी में इतनी ही है तो आपके लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में किसान 1000-1200 रुपए क्विंटल में धान क्यों बेचने पर मजबूर हैं मोदी जी? उन्होंने दावा किया कि आपको छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं ने ग़लत जानकारी दी और आप भाषण पढ़कर चले गए। बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ का बच्चा बच्चा जानता है कि हमने गंगाजल की कसम दस दिनों के भीतर किसानों की कर्जमाफ़ी के लिए खाई थी और दो घंटों के भीतर कर्ज माफ़ी हो गई थी। लेकिन भाजपा की सुई अटक गई है। भाजपा का ‘2100 रूपए क्विंटल’ और ‘बोनस’ का कभी पूरा न हुआ वादा किसानों को ठीक तरह से याद है। वो ये भी जानते हैं कि कांग्रेस की सरकार उनके लिए क्या कुछ कर रही है। अब छत्तीसगढ़ के किसानों को कोई गुमराह नहीं कर सकता। आप भी नहीं।

प्रमुख खबरें

UP MLC Election: 9 सीटों के परिणाम घोषित, BJP 6 और सपा ने 3 पर दर्ज की जीत

ब्राजील में हार के बाद Flavio Bolsonaro परिवार समेत Miami पहुंचे

Botad District Court ने ट्रेन पटरी से उतारने की साजिश में दो दोषियों को उम्रकैद दी

Meerut में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला मतपाल गिरफ्तार, मार्कशीट बरामद