भूपेश बघेल ने किया श्री राम का गुणगान, रमन सिंह बोले- सबूत मांगने वाले आज राम भक्त होने का नाटक कर रहे

By अंकित सिंह | May 09, 2022

हमारे देश में भगवान राम को लेकर राजनीति लगातार होती रही है। राम और अयोध्या का राम मंदिर अक्सर सुर्खियों में रहता है। इन सब के बीच भगवान राम को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है। अपने बयान में भूपेश बघेल ने साफ तौर पर कहा कि भगवान राम हमारे लिए आदर्श हैं और यही कारण है कि हम रामराज्य की कल्पना करते हैं। दूसरी ओर भाजपा नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भूपेश बघेल पर जोरदार पलटवार किया है।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक भूपेश बघेल ने कहा कि राम को मर्यादा पुरुष के रूप में हम लोग मानते हैं। राम भद्र पुरुष हैं राम हमारे लिए आदर्श हैं इसलिए रामराज्य की कल्पना हम लोग करते हैं। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से राम की छवि को बदलने की कोशिश की जा रही है। युद्धक राम के रूप में दिखाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार से हनुमान जी जो भक्ति ज्ञान और शक्ति का समूचे हैं, उनकी भी छवि को बदलने की कोशिश की जा रही है। एक आक्रोशित हनुमान जी के रूप में दिखाया जा रहा है, यह समाज के लिए उचित नहीं है।

इसे भी पढ़ें: कभी रुकी थी प्रभु श्रीराम की बारात, अब बिहार में बनेगा विश्व का सबसे बड़ा मंदिर, 33 फीट ऊंचा शिवलिंग भी होगा स्थापित

रमन सिंह का पलटवार

पलटवार में रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस परिवार भगवान राम के अस्तित्व को मानता नहीं है, सबूत मांगता है। रामसेतु को तोड़ने के लिए तैयार हो जाता है और राम मंदिर निर्माण को टाल कर रखता है और आज अचानक राम भक्त होने का नाटक कर रहे हैं। रमन सिंह ने भूपेश बघेल की यात्रा पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी चिंता करे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हैलीकॉप्टर यात्रा पर निकले हैं जहां उन्हें पता चल गया है कि सिर्फ़ 30 विधायकों की नहीं बल्कि पूरे सरकार की स्थिति नाज़ुक है।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।