Himachal Pradesh Election: भूपेश बघेल ने कहा कांग्रेस विधायकों को खरीद-फरोख्त से बचाना होगा, भाजपा कुछ भी कर सकती है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 08, 2022

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना में कांग्रेस की जीत के संकेत मिलने के बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बृहस्पतिवार को कहा कि पार्टी को अपने विधायकों को खरीद-फरोख्त से बचाना होगा, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कुछ भी कर सकती है। कांग्रेस पार्टी ने बघेल को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। उन्होंने इन अटकलों को खारिज किया कि हिमाचल प्रदेश से पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों को छत्तीसगढ़ स्थानांतरित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Himachal Pradesh में भाजपा ने स्वीकारी हार, जयराम ठाकुर बोले- हम सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे

बघेल ने आम आदमी पार्टी (आप) को भाजपा की ‘बी टीम’ करार दिया। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की भानुप्रतापपुर सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री मंडावी को मिली बढ़त पर बघेल ने कहा, “यह दिखाता है कि सरकार में लोगों का विश्वास कायम है और उन्होंने पार्टी के दिवंगत विधायक मनोज मंडावी द्वारा किए गए कार्यों पर अपनी मुहर लगा दी है।” कांग्रेस विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी का इस साल अक्टूबर में निधन हो गया था, जिसके चलते भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराना पड़ा। कांग्रेस ने मंडावी की पत्नी को उपचुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया था।

प्रमुख खबरें

सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को निर्देश, प्रदर्शन के नाम पर Delhi Metro और ट्रेन सेवाएं पूरी तरह न रोकें

Supreme Court का Kerala को निर्देश, सबसे ऊंचे हाथी रमन की मेडिकल रिपोर्ट करें पेश

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध