केंद्र की नीतियों पर भूपेश बघेल ने साधा निशाना, कहा- नोटबंदी और GST की वजह से बढ़ी महंगाई

By अभिनय आकाश | Oct 18, 2022

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा तो आरक्षण भी खत्म कर रही है। आरक्षण न देना पड़े इसके लिए जितने भी सार्वजनिक उपक्रम हैं उनको बेच रहे हैं। आरक्षण का लाभ अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और महिलाओं को न मिले इसके लिए वो ये सब खत्म कर रहे हैं। पिछले 5 सालों में नोटबंदी और जीएसटी का खामियाजा पूरा देश भुगत रहा है। बेरोजगारी, महंगाई दोनों बढ़ी हैं। देश और दुनिया में जो अभी स्थिति है उससे उभरने के लिए एक मात्र रास्ता महात्मा गांधी का रास्ता है। हम छत्तीसगढ़ में महात्मा गांधी के रास्ते पर चल रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: अशोक गहलोत बोले- वसुंधरा राजे के साथ भाजपा का अन्याय सबके सामने है

भूपेश बघेल ने आगे यह दावा करते हुए कि आप कांग्रेस को हराने के लिए हर राज्य में जा रही है, भगेल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी नहीं बल्कि 'खास आदमी पार्टी' है।

प्रमुख खबरें

Kerala coast पर नाव पलटने के बाद लापता मछुआरे की तलाश तेज, ड्रोन तैनात किए

Jharkhand में JPSC Exam रद्द करने की मांग तेज, छात्र 10 अगस्त को करेंगे विधानसभा मार्च

Cyber Crime पर Indore में पुलिस प्रमुखों ने बनाई रणनीति, Simhastha 2028 की सुरक्षा पर भी चर्चा

BRICS Trade Ministers की बैठक Jaipur में संपन्न, 2030 रणनीति को दिया अंतिम रूप