ढ़ाई-ढ़ाई साल के कार्यकाल की बात करने वालों को भूपेश बघेल ने चेताया, कही यह बड़ी बात

By अनिल रतेरिया | Dec 11, 2020

रायपुर। ढ़ाई-ढ़ाई साल के मुख्यमंत्री को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने पहली बयान दिया और बेहद ही तीखा बयान दिया। सरगुजा दौरे पर रवानगी से पहले पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आलाकमान के निर्देश पर वो मुख्यमंत्री बने हैं और आलाकमान कहे तो वो तुरंत इस्तीफा दे देंगे, लेकिन उन्होंने इस मामले में बयान देने वालों को सचेत करते हुए कहा कि इस तरह का बयान देकर वो प्रदेश का हित नहीं कर रहे हैं। रायपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों के पूछे एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि .. “अगर आलाकमान कहे तो मैं आपसे बात करते-करते इस्तीफा दे दूंगा और वापस चला जाऊंगा, आलाकमान ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी है और उस जिम्मेदारी का वो निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन अगर इस मामले में गलतफहमी पैदा करने की कोशिश कर रहा है, चाहे वो कोई भी हो, तो वो प्रदेश का हित नहीं कर रहा है, उसे प्रदेश का विकास नहीं देखा जा रहा है, जनादेश 5 साल के लिए मिला है, मुझे इस पद का कोई मोह नहीं है, मैं बोल रहा हूं कि अभी आपसे बात करते-करते भी आलाकमान का फोन आ जाये, तो मैं यहां से वापस चला जाऊंगा, लेकिन इस मामले को तूल देने की क्या जरूरत है, इस बात का क्यों बतंगड़ बनाया जा रहा है”

-अनिल रतेरिया 

प्रमुख खबरें

ISL में Churchill Brothers की वापसी, मडगांव में Mumbai City FC से मुकाबला

Top 10 Breaking News 10 October 2026 | UN में पाकिस्तान को भारत की दो टूक | मणिपुर के कामजोंग में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Mumbai Police ने Tushar Gandhi को हिरासत में लिया, अगस्त क्रांति मैदान में होना था प्रदर्शन

इन्फ्लुएंसर Faisal Shaikh उर्फ़ फ़ैसू ने मदीना में तान्या से शादी की, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें; बताया सपना सच होने जैसा