छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बने रहेंगे भूपेश बघेल: साहू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 11, 2021

रायपुर|  कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच राज्य के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने रविवार को कहा कि भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: गठबंधन और नेतृत्व के मुद्दे पर गंभीर प्रयास किए जाने चाहिए:बघेल

जून 2021 में मुख्यमंत्री के रूप में बघेल के ढाई साल पूरे होने के बाद से अटकलों का दौर शुरू हो गया था। कांग्रेस नेता टी. एस. सिंह देव के समर्थकों ने दावा किया था कि पार्टी आलाकमान ने 2018 में भूपेश बघेल और सिंहदेव के बारी बारी से मुख्यमंत्री बनने पर सहमति व्यक्त की थी।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी पी. एल. पुनिया ने इस बात से इनकार किया था कि 2018 में कांग्रेस के सत्ता में आने पर इस तरह का कोई समझौता हुआ था।

इसे भी पढ़ें: योगी की टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने वाल्मिकी मंदिरों और बस्तियों में झाडू लगायी

प्रमुख खबरें

GOBARdhan योजना शुरू: CBG उत्पादकों को 10 साल तक मिलेगा तय मूल्य और खरीद गारंटी

Tamil Nadu में अब शराब की दुकानों पर अब नहीं चलेगा मनमाना पहनावा, 15 नवंबर से वर्दी जरूरी

Ganesh Utsav Bhog Recipe: सातवें दिन घर पर बनाएं स्वादिष्ट Makhana Kesar Peda

Semicon India 2026: वैश्विक चिप कंपनियों ने भारत में निवेश की जताई रुचि, 56 समझौतों पर हुए हस्ताक्षर