भूपेंद्र हुड्डा ने पहलगाम में मारे गए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2025

कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पहलगाम में आतंकवादी हमले में मारे गए भारतीय नौसेना के अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को शुक्रवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने यहां नरवाल के निवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

हुड्डा ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा देश पीड़ित परिवार के साथ है। पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को यहां कई स्थानों पर व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे।

नरवाना, अंबाला, महेंद्रगढ़ और भिवानी समेत कई अन्य जगहों पर आम लोगों और विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) तथा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने पहलगाम की घटना का विरोध करते हुए पाकिस्तानी झंडे जलाए।

प्रमुख खबरें

थाईलैंड–कंबोडिया बॉर्डर पर विष्णु प्रतिमा पर चलाया बुलडोजर, भड़का भारत

बांग्लादेश में हिंसा के बाद बंगाल में महाभारत! BJP-TMC में जुबानी जंग तेज, मिथुन का बड़ा आरोप

केमिकल ट्रीटमेंट से खराब हुए बाल? तो हफ्ते में एक बार ये जादुई हेयर मास्क ट्राई करें, घर बैठे पाएं सिल्की-शाइनी बाल!

करोड़ों के अय्यर को बेंच पर बैठाएगी RCB? कुंबले बोले - जीतने वाली टीम से छेड़छाड़ क्यों करें