कोविड​​-19: ‘ब्रेक द चेन’ वीडियो में दिखेंगे बाईचुंग भूटिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2020

नयी दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया एशियाई फुटबाल परिसंघ (एएफसी) के कोविड​​-19 महामारी के बारे में जागरूकता अभियान में दिखायी देंगे। इस महाद्वीपीय संस्था ने इसकी जानकारी दी। ‘ब्रेक द चेन’ नाम के इस अभियान में एशिया के कुछ बेहतरीन फुटबालर दिखायी देंगे जिसमें विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा स्वास्थ्य संबंधित दिशा निर्देशों को साझा किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें: रवि शास्‍त्री ने बताया, विराट कोहली आखिर क्‍यों हैं भारतीय क्रिकेट टीम के 'बॉस'

एएफसी ने बयान में कहा कि इस अभियान में भूटिया के अलावा 2018 एएफसी में चुनी गयी साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी वांग शुआंग और 2016 एएफसी चैम्पियंस लीग विजेता ली डोंग जैसे बड़े खिलाड़ी सीरीज के आगामी हिस्सों में संदेश देते नजर आयेंगे। भूटिया पहले भारतीय खिलाड़ी थे जिन्होंने देश के लिये 100 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे लेकिन बाद में मौजूदा राष्ट्रीय कप्तान सुनील छेत्री ने उन्हें पीछे छोड़ दिया। भूटिया को 2014 में एएफसी एशियाई फुटबाल हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था।

प्रमुख खबरें

Sonia Gandhi ने आत्मकथा में किया खुलासा, 2004 में क्यों छोड़ा था Prime Minister पद

Bollywood अभिनेता Ashutosh Rana का 59वां जन्मदिन, राजनीति छोड़ अभिनय में बनाई पहचान

Demonetisation से नक्सलवाद और आतंकवाद की कमर टूटी: BJP

अवैध प्रवासियों को कोई रियायत नहीं मिलेगी, Donald Trump ने अपनी निर्वासन नीति का किया बचाव