भुवनेश्‍वर कुमार ने कराया हर्निया का ऑपरेशन, एनसीए में शुरू करेंगे रिहैबिलिटेशन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2020

नयी दिल्ली। चोटों से जूझ रहे भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने लंदन में खेल हर्निया का आपरेशन कराया और अब स्वदेश लौटने पर राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैबिलिटेशन शुरू करेंगे। 

बोर्ड सचिव जय शाह ने एक बयान में कहा कि तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार नौ जनवरी को लंदन गए थे जहां 11 जनवरी को उनका खेल हर्निया का आपरेशन हुआ। टीम इंडिया के फिजियो योगेश परमार उनके साथ थे। उन्होंने कहा कि भुवनेश्वर अब भारत लौटेंगे और बेंगलुरू स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैबिलिटेशन करायेंगे। उन्हें आगामी न्यूजीलैंड दौरे के लिये टी20 टीम में नहीं चुना गया।

इसे भी पढ़ें: पहली बार 42 हजार अंक के पार हुआ सेंसेक्स, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा निफ्टी

पिछले साल भुवनेश्वर ने 33 वनडे में 33 विकेट और 17 टी20 में 18 विकेट लिये थे। बीसीसीआई ने कहा कि युवा बल्लेबाज पृथ्वी साव कंधे की चोट से उबरने के बाद भारत ए टीम से जुड़ने न्यूजीलैंड रवाना हो गए। भारत ए टीम को 22 जनवरी से शुरू हो रहे दौरे पर तीन वनडे और दो अनधिकृत टेस्ट खेलने हैं। भारत की सीनियर टीम 24 जनवरी से शुरू होने वाले दौरे पर पांच टी20, तीन वनडे और दो टेस्ट खेलेगी। 

इसे भी देखें- Australia से मुकाबले के लिए कितनी तैयार है टीम, बता रहे हैं Virat Kohli

प्रमुख खबरें

बंगाल में SIR से 27 लाख नाम कटने पर Suvendu Adhikari ने Mamata Banerjee को ठहराया जिम्मेदार

Sambhal में भड़काऊ बयानबाजी पर चार नेताओं को नोटिस, कोर्ट में 3 अक्टूबर को पेशी

मेरी हत्या की कोशिश की जा रही, Beleghata हमले के बाद बोले TMC नेता Kunal Ghosh

REI Expo 2026 से जैव ऊर्जा क्षेत्र में ₹2,800 करोड़ से ज्यादा के निवेश की उम्मीद: IBA