Swati Maliwal assault case: बेल के लिए बिभव बेकरार, अब हाई कोर्ट के फैसले को दी SC में चुनौती

By अभिनय आकाश | Jul 25, 2024

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार ने राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल पर कथित हमले के मामले में जमानत देने से इनकार करने के दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। कुमार ने हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की।

12 जुलाई को दिल्ली हाई कोर्ट ने विभव कुमार की जमानत याचिका खारिज कर दी थी. न्यायमूर्ति अनूप कुमार मेंदीरत्ता ने कुमार को रिहा किए जाने पर गवाहों पर संभावित प्रभाव और सबूतों से छेड़छाड़ का हवाला देते हुए बिभव कुमार को जमानत देने से इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति मेंदीरत्ता ने कहा कि याचिकाकर्ता काफी प्रभाव डालता है और इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि गवाहों को प्रभावित किया जा सकता है या सबूतों के साथ छेड़छाड़ की जा सकती है।इस स्तर पर याचिकाकर्ता को जमानत पर रिहा करने का कोई आधार नहीं बनता है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के पटेल नगर में 26 साल के लड़के की करंट लगने से मौत

क्या है पूरा मामला

कुमार को 18 मई को गिरफ्तार किया गया था और उन पर विभिन्न आईपीसी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसमें आपराधिक धमकी देने के इरादे से हमला करना और गैर इरादतन हत्या का प्रयास करना शामिल था। ट्रायल कोर्ट ने पहले 7 जून को उनकी जमानत खारिज कर दी थी। स्वाति मालीवाल ने दावा किया कि 13 मई को कुमार द्वारा उन पर बेरहमी से हमला किया गया, जिसके कारण उन्हें और उनके परिवार को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और धमकियों सहित महत्वपूर्ण व्यक्तिगत और व्यावसायिक परेशानी हुई। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता