'बिभव ने मुझे 7-8 बार थप्पड़ मारे, मुझे घसीटा, केजरीवाल घर ही मौजूद थे', Swati Maliwal का बड़ा दावा

By अंकित सिंह | May 23, 2024

आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने 13 मई को अरविंद केजरीवाल के सहयोगी विभव कुमार के साथ अपनी मुठभेड़ को याद किया और आरोप लगाया कि जब उन पर हमला किया गया तो दिल्ली के मुख्यमंत्री उनके आवास पर मौजूद थे। मालीवाल का वर्तमान रहस्योद्घाटन AAP सुप्रीमो के उस बयान का खंडन करता है जिसमें उन्होंने कहा था कि कथित हमले के समय वह अपने आवास पर मौजूद नहीं थे। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में आप की सरकार बनने के बाद से प्रति माह 18 हजार रुपये की बचत कर रहे हैं लोग: Raghav Chadha

स्वाति मालीवाल ने आगे कहा, "मैंने उससे कहा कि मैं मासिक धर्म से गुजर रही हूं लेकिन फिर भी उसने मेरी बात नहीं सुनी और मुझे मारता रहा।" मालीवाल ने कहा कि जब उन्होंने पुलिस को फोन किया, तो बिभव ने उनसे कहा कि वह जो करना चाहती हैं, करें। उन्होंने कहा, "मैंने पुलिस को फोन किया और जब उसे एहसास हुआ कि मैंने पुलिस को बुलाया है, तो वह बाहर गया और सुरक्षा को बुलाया... उन्होंने 15 सेकंड का एक छेड़छाड़ किया हुआ वीडियो वायरल कर दिया, उन्होंने सबूतों के साथ छेड़छाड़ की।" 

प्रमुख खबरें

असम में विनाशकारी Flood की जांच CBI से कराने की मांग, केंद्र को पत्र भेजेगी सरकार

Congress को अपने शासनकाल के लिए प्रायश्चित यात्रा निकालनी चाहिए: Pushkar Singh Dhami

NHRC Notice: नाबालिग बच्चियों की कथित बिक्री पर तीन राज्यों से दो हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

Sarbanand Sonowal ने पुरी में International Cruise Terminal बनाने का किया ऐलान