असम में विनाशकारी Flood की जांच CBI से कराने की मांग, केंद्र को पत्र भेजेगी सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 04, 2026

गुवाहाटी, तीन नवंबर असम सरकार ने इस साल की शुरुआत में शिवसागर और चराईदेव जिलों में आई विनाशकारी बाढ़ के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने का अनुरोध करते हुए केंद्र को पत्र लिखने का मंगलवार को फैसला किया। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने यह जानकारी दी। शर्मा ने यह भी कहा कि सरकार ने किसी भी धर्म के सरकारी कर्मचारी के बहुविवाह का दोषी पाए जाने पर उसे सेवा से बर्खास्त करने का निर्णय लिया है।

कुछ महीने पहले पूर्वी असम के चराईदेव, शिवसागर और जोरहाट जिलों में दिखौ नदी ने भारी तबाही मचाई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल ने असम सेवा एवं अनुशासन नियम में संशोधन करने को मंजूरी दे दी है और बहुविवाह के संबंध में एक नया प्रावधान जोड़ा है। उन्होंने कहा, बहुविवाह का दोषी पाए जाने वाले सरकारी कर्मचारी को सेवा से बर्खास्त कर दिया जाएगा।

यह भविष्य में किसी भी सरकारी रोजगार के लिए भी अयोग्यता मानी जाएगी। शर्मा ने बताया कि इस कड़े दंड को शामिल करने के लिए मंत्रिमंडल ने नियम सात की धारा छह को जोड़ा है। उन्होंने कहा, चूंकि असम में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू हो चुकी है, इसलिए यह हिंदू, मुस्लिम, ईसाई, सभी पर समान रूप से लागू होगा।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Panchayat Chunav: तीसरे चरण में 68.39 फीसदी वोटिंग, Naharpura में सबसे ज्यादा मतदान

शिक्षा को व्यावहारिक जीवन में उतारना बेहद जरूरी, Shahjahanpur में बोलीं Anandiben Patel

Cyclone Murasu से आंध्र प्रदेश में भारी तबाही, 2 की मौत और 52 हजार हेक्टेयर फसल बर्बाद

Congress को अपने शासनकाल के लिए प्रायश्चित यात्रा निकालनी चाहिए: Pushkar Singh Dhami