संतकबीरनगर में पटरी पर गिरी साइकिल साबरमती एक्सप्रेस के इंजन में फंसी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2024

संतकबीरनगर जिले में गोरखपुर से अहमदाबाद जा रही 19410 साबरमती एक्सप्रेस के इंजन में शनिवार सुबह पटरी पर गिरी एक साइकिल फंस गई। हालांकि चालक की सतर्कता से हादसा टल गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुशील कुमार सिंह ने बताया कि हादसा सुबह करीब छह बजे खलीलाबाद और मगहर रेलवे स्टेशनों के बीच हुआ। उन्होंने बताया कि एक साइकिल पटरी पर गिर गई थी और यह इस पर आई साबरमती एक्सप्रेस के इंजन में फंस गई।

उन्होंने बताया कि इसके बाद ट्रेन को रोका गया और इंजन में फंसी साइकिल को निकालने के बाद उसे (ट्रेन को) रवाना किया गया। सिंह ने कहा कि इस हादसे में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

युद्ध के दौर में सांस्कृतिक संबंध ही वैश्विक शांति की गारंटी, SCO सभ्यता संवाद के महत्व पर बोले PM मोदी

10000 करोड़ के SME Growth Fund के दिशानिर्देश जल्द, TReDS से जुड़ें निजी कंपनियां

भारत विरोधी नेताओं का फूंका घर, बांग्लादेश में भयंकर मारकाट शुरू!

Crystal Crop Protection का IPO 17.06 गुना सब्सक्राइब, 26 नवंबर को होगी Listing