बाइडन ने कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करने के नैंसी पेलोसी का आमंत्रण स्वीकारा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 14, 2021

वाशिंगटन। अमेरिका में प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने 28 अप्रैल को कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन को आमंत्रित किया है। राष्ट्रपति बाइडन कांग्रेस में किसी संयुक्त सत्र को पहली बार संबोधित करेंगे। पेलोसी ने मंगलवार को बाइडन को पत्र लिखा, ‘‘करीब 100 दिन पहले जब आपने राष्ट्रपति के तौर पर पदभार संभाला था तब आपने बहुत आशा भरी भावना से संकल्प लिया था कि ‘मदद आने वाली है।’

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान में भी बढ़ा कोरोना वायरस का प्रकोप, एक दिन में 135 लोगों की मौत

राष्ट्रपति बाइडन ने पेलोसी के आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, ‘‘राष्ट्रपति ने उनके कार्यकाल के 100 दिन पूरा होने से पहले 28 अप्रैल को कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करने के प्रतिनिधि सभा की स्पीकर के आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।

प्रमुख खबरें

Microsoft निलंबन पर भड़कीं Pramila Jayapal, बोलीं कानूनी प्रवासन व्यवस्था को बर्बाद कर रहा ट्रंप प्रशासन

Nana Patekar की मौत दिल का दौरा या कुछ और? पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद गोवा पुलिस ने किया अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज!

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला