UP Government का बड़ा कदम, Board Exam 2026 से पहले छात्रों को मिलेगा 'Stress-Free' रहने का मंत्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 14, 2026

यूपी बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए यह खबर बेहद काम की है। बता दें कि, यूपी बोर्ड के परीक्षाओं की तैयारी कर रहे कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग  ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। दरअसल, शैक्षिक सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षाओं से पहले छात्रों को बेहतर मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से राज्य स्तर पर एक विशेष ऑनलाइन यूट्यूब (You Tube) सत्र आयोजित किया जाएगा। विभाग की ओर से जारी कार्यालय ज्ञापन में बताया है कि 'Session by ACS, Secondary Education on Board Examination, 2026' नाम से यह कार्यक्रम आज यानी 14 फरवरी को आयोजित होगा।


यूपी बोर्ड की परीक्षाएं कब से होंगी?


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से प्रारंभ होने जा रही हैं। ऐसे महत्वपूर्ण समय में, परीक्षा से ठीक पहले आयोजित किया जा रहा यह ऑनलाइन कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए बेहद उपयोगी और खास माना जा रहा है, क्योंकि इससे उन्हें अंतिम समय में मार्गदर्शन और तैयारी को मजबूत करने का अवसर मिलेगा।


यूपी बोर्ड के एग्जाम सेशन से जुड़ी जरूरी बातें


- कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिए राज्य स्तरीय ऑनलाइन YouTube सेशन आयोजित होगा।


- आपको बता दें कि, बोर्ड परीक्षाएं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के तहत 18 फरवरी 2026 से शुरू होंगी।


- इस कार्यक्रम में परीक्षा रणनीति, विषयवार तैयारी, समय प्रबंधन और तनाव से बचने के टिप्स दिए जाएंगे।


- अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में यह सत्र होगा।


- इस कार्यक्रम में मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रधानाचार्य और शिक्षक शामिल होंगे।


- सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन स्कूलों को छात्रों के लिए लाइव प्रसारण की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।


- ज्यादा से ज्यादा छात्रों को इस सेशन से जोड़ने का मौका दिया जाएगा।


ऑनलाइन सत्र में क्या तैयारियां कराई जाएंगी?


जारी नोटिस के अनुसार, इस ऑनलाइन सत्र के दौरान विद्यार्थियों को परीक्षा की बेहतर तैयारी के तरीके, समय का प्रभावी उपयोग, प्रत्येक विषय की रणनीति तथा तनाव से निपटने के उपायों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को मानसिक रूप से सशक्त बनाना और उनकी तैयारी को और अधिक मजबूत एवं व्यवस्थित करना है।


कहां देख सकेंगे लाइव?


बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्र इस लिंक पर विजिट करके सत्र में शामिल हो सकते हैं-


www.youtube.com/live/p4Gk7fdS5xY

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Shehar Me Shor Hai: चीन बॉर्डर के पास भारत की नई हवाई ताकत, ड्रैगन की हर चाल होगी फेल

BLA ने तो कमाल कर दिया, तैयार की ऐसी यूनिट, आसमान से होगा हमला

China बॉर्डर पर भारत बना रहा 2 सुरंगे, जिनपिंग को लगेगा झटका!

अचानक हाइवे पर उतरा पीएम मोदी का ये भयंकर विमान, रच गया इतिहास!