जो बाइडन की राज में पाकिस्तान पर बढे़गा अब दबाव,आतंकवाद से संबंधित मुद्दों पर होगी कार्रवाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 12, 2020

वाशिंगटन। बाइडन प्रशासन पाकिस्तान से अपने रिश्तों पर, आतंकवाद से संबंधित मुद्दों पर कार्रवाई करने के लिए दबाव डालने पर और अफगानिस्तान में शांति बहाल करने के अमेरिका के प्रयासों में साथ देने के मुद्दों पर परिणामवादी रुख अपना सकता है। एक पूर्व शीर्ष पाकिस्तानी राजनयिक ने यह बात कही। अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत रहे हुसैन हक्कानी ने बताया कि पाकिस्तान के साथ रणनीतिक वार्ता प्रक्रिया को फिर से शुरू किया जा सकता है, लेकिन यह उस स्तर या पैमाने पर नहीं होगा जैसा ओबामा प्रशासन के दौरान था। उन्होंने कहा, ‘‘संभावना है कि बाइडन प्रशासन इस्लामाबाद के प्रति कड़ा रुख अपनाएगा।अमेरिका पाकिस्तान को एफएटीएफ के मुद्दे सहित आतंकवाद से संबंधित मुद्दों पर कार्रवाई करने और अफगानिस्तान में शांति बहाल करने के अमेरिकी प्रयासों का समर्थन करने के लिए कहता रहेगा।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर