New Year Upaay 2026: नए साल में सूर्य से लेकर शनि तक बरसाएंगे कृपा, करें बस ये जरूरी उपाय

By दिव्यांशी भदौरिया | Dec 08, 2025

साल 2025 का आखिरी महीना दिसंबर चल रहा है और यह धीरे-धीरे अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। लोग नए साल का स्वागत हंसी-खुशी व जश्न के साथ करते हैं। इसी तरह से साल के आखिरी महीने में ग्रहों की चाल में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आने वाले  वाले महीनों में कई मुख्य ग्रह जैसे कि सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र और शनि अपनी स्थिति बदलने वाले हैं। ये बड़े गोचर 2025-26 की दहलीज पर असर डालते हुए लोगों के जीवन, मन, रिश्तों और करियर में हलचल पैदा करेंगे। साल 2026 को अच्छा बनाने के लिए आप इन ग्रहों को प्रसन्न करके अपने रिश्तों में सुधार, आर्थिक स्थिति, सेहत, आत्मविश्वास और मानसिक शांति में सुधार ला सकता हैं और आप इन उपायों को जरुर करें।

सूर्य के लिए उपाय

जिन जातकों का सूर्य कमजोर होता है तो उनका आत्म-सम्मान घटता है, करियर की दिशा भटक जाती है और आधिकारियों से रिश्ता बिगड़ जाता है। सूर्य को मजबूत करने के लिए रोजाना नियमित रुप से सूर्यदेव को जल अर्पित करें और गायत्री मंत्र या आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करना फलदायी होता है। 

 चंद्र के लिए के लिए उपाय

 कुंडली में मौजूद कमजोर चंद्रमा मन में बेचैनी और मूड स्विंग लेकर आता है। इसके लिए आप सोमवार को व्रत रख सकते हैं और चांदनी में ध्यान करना और पानी के नजदीक समय बिताना बेहद लाभकारी सिद्द हो सकता है। दूध, चावल या सफेद वस्त्र का दान करना मन को संतुलन करता है।

मंगल के लिए उपाय

जिन लोगों का मंगल कमजोर है, उनको गुस्सा, थकान और आलस्य बढ़ाता है। मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ,लाल मसूर दाल दान और नियमित रुप से व्यायाम मंगल को तेज करता है। ज्योतिष में बताया गया है कि छोटे भाई-बहनों की मदद से भी मंगल को शांत किया जा सकता है।

बुध के लिए उपाय

बुध कमजोर होने पर गलतफहमी, तनाव और संवाद की दिक्कत होती है। बुधवार को गणेश पूजा, बुध बीज मंत्र का जप करना और हरी सब्जियों का दान करना जरुरी है। डायरी लिखने और सोच-समझकर बात करने की आदत बुध को मजबूत करती है।

गुरु के लिए उपाय

जिन लोगों का गुरु कमजोर होता है उनके करियर रुकता है और धन संबंधी समस्याएं खंडी होती है। गुरुवार को हल्दी, चने की दाल या किताबें दान करना शुभ होगा। गुरु पूजन, पीले वस्त्र पहनना और विद्वानों का सम्मान करना गुरु की कृपा लेकर आता है।

शुक्र के लिए उपाय

शुक्र कमजोर होने पर रिश्तों में दूरी और संतुष्टि की कमी आती है। शुक्रवार के दिन लक्ष्मी पूजा, सफेद फूल चढ़ाना और शुक्र मंत्र का जाप फलदायी माना जाता है। इच्छाओं में संयम और रिश्तों में कृतज्ञता शुक्र को संतुलित करती है।

शनि के लिए उपाय

शनि अक्सर भय से जोड़ा जाता है, हालांकि यह जीवन में स्थिरता सिखाता है। शनिवार को तिल के तेल का दीपक, काले कपड़े का दान और कौवों को खाना खिलाना शुभ है। मजदूरों और जरुरतमंदों की मदद करना शनि दोष को शांत करते हैं। 

प्रमुख खबरें

West Asia में बढ़े तनाव का असर, Oil Price कंट्रोल करने के लिए 41 करोड़ बैरल तेल बाजार में आएगा

Middle East संकट का हवाई यात्रा पर बड़ा असर, Air India की Dubai की कई उड़ानें कैंसिल, यात्री परेशान

Oil Companies का घाटा अब रिफाइनरियों के सिर, Crude Oil महंगा होने पर पेमेंट घटाने की तैयारी

Tata Group के Air India में बड़ा खुलासा, Staff Travel Policy में धांधली कर नपे 4000 कर्मचारी