अमेरिका के बाइडन प्रशासन का दावा, रूस अब वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए ‘अछूत’ हो गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 09, 2022

वाशिंगटन। अमेरिका के बाइडन प्रशासन ने दावा किया कि यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई के बाद रूस वैश्विक अर्थव्यस्था के लिए ‘अछूत’ हो गया है और विश्व समुदाय मॉस्को के खिलाफ सख्त प्रतिबंध लगाने की अमेरिकी पहल से जुड़ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस के खिलाफ घोषित आर्थिक प्रतिबंधों के पैकेज को ‘इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण’ करार दिया है और दावा किया है कि इससे रूसी अर्थव्यवस्था को गहरा नुकसान पहुंचेगा। रूस से तेल और गैस आयात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने की घोषणा करने के बाद व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से बातचीत में बाइडन ने कहा, ‘‘इससे रूसी अर्थव्यवस्था गर्त में चली गई है।

इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर के बारामूला, पुलवामा में लश्कर के चार आतंकवादी गिरफ्तार : पुलिस

अधिकारी ने कहा कि मॉस्को की उच्च प्रौद्योगिकी तक पहुंच रोक दी गई है, जिससे उसके विकास की संभावना बाधित होगी और आने वाले कई वर्षों के लिए उसकी सेना भी कमजोर होगी। उन्होंने दावा किया कि रूसी सेंट्रल बैंक को वैश्विक वित्त प्रणाली से काटकर अमेरिका ने रूस को विदेशी मुद्रा भंडार से वंचित कर दिया है और पुतिन के पास अपनी मुद्रा के अवमूल्यन को रोकने के लिए बहुत कम विकल्प बचे हैं। अधिकारी ने कहा, ‘‘लेन-देन को बाधित कर और रूस के सबसे बड़े बैंक की परिसंपत्ति को जब्त कर हमने पुतिन की विश्व के साथ कारोबार करने की क्षमता को बाधित कर दिया है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार