मुंबई हमले का आरोपी तहव्वुर राणा जल्द भारत को सौंपा जाए, बाइडेन प्रशासन ने US कोर्ट में किया अनुरोध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 22, 2021

वाशिंगटन। जो बाइडेन प्रशासन ने लॉस एंजिलिस में एक संघीय अदालत से पाकिस्तानी मूल के कनाडाई कारोबारी तहव्वुर राणा को भारत प्रत्यर्पित करने का अनुरोध किया है जहां वह 2008 के मुंबई आतंकी हमले में संलिप्तता के लिए वांछित है। राणा (59) को भारत ने भगोड़ा घोषित कर रखा है। भारत में वह 2008 के मुंबई आतंकी हमले में अपनी संलिप्तता के लिए कई आपराधिक आरोपों का सामना कर रहा है। हमले में छह अमेरिकी समेत 166 लोगों की मौत हो गयी थी। राणा को भारत के प्रत्यर्पण अनुरोध पर 10 जून 2020 को लॉस एंजिलिस में फिर से गिरफ्तार किया गया।

प्रमुख खबरें

अब तक बनाए गए 10.18 करोड़ से अधिक किसान पहचान पत्र, सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी

Japanese Yen Crash: 1986 के बाद सबसे निचले स्तर पर मुद्रा, Satsuki Katayama ने दिए Currency Market में दखल के संकेत

मोदी सरकार के मिस्टर डिपेंडेबल, आखिर क्यों धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देंगे? वजह समझिए!

Rahmat Shah संभालेंगे Afghanistan की कमान, Ireland के खिलाफ ODI Series में करेंगे नेतृत्व