बाइडन के सलाहकार ने इजराइल-हमास वार्ता पर चर्चा के लिए कतर के नेताओं से मुलाकात की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 28, 2024

अमेरिका के राष्ट्रपति जो. बाइडन के पश्चिम एशिया मामलों के सलाहकार ने मंगलवार को दोहा में कतर के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात कर इजराइल और हमास के बीच युद्धविराम समझौते से जुड़े प्रयासों और कतर के प्रधानमंत्री की ईरान के राष्ट्रपति के साथ हुई बैठक पर चर्चा की।

इससे पहले, प्रधानमंत्री ने सोमवार को तेहरान की यात्रा कर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से मुलाकात की थी। यह वार्ता ऐसे समय में हो रही है जब इजराइल और हमास के बीच युद्ध विराम समझौता करने के प्रयासों के तहत काहिरा में कई दिनों तक चली वार्ता इस सप्ताह दोहा में स्थानांतरित हो रही है।

उच्च स्तरीय वार्ता का दौर रविवार को बिना किसी अंतिम समझौते के समाप्त हो गया लेकिन सोमवार को निचले स्तर पर वार्ता जारी रही। अब बुधवार को दोहा में फिर से कार्य-समूह स्तर की वार्ता शुरू होने की उम्मीद है। यह स्पष्ट नहीं है कि वार्ता स्थल को स्थानांतरित क्यों किया गया और इसका वार्ता पर कोई प्रभाव पड़ेगा या नहीं।

इजराइल के एक अधिकारी ने नाम ना बताने की शर्त पर कहा कि एक इजराइली प्रतिनिधिमंडल बुधवार को दोहा जाएगा। एक अमेरिकी अधिकारी के अनुसार, मैकगर्क ने कतर के अधिकारियों से मुलाकात कर युद्ध विराम समझौते पर बात की।

इजराइल और ईरान के बीच तनाव बढ़ रहा है। ईरान ने पिछले महीने हमास के राजनीतिक नेता इस्माइल हनिया की ईरान में हत्या के लिए इजराइल के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करने का संकल्प लिया था।

प्रमुख खबरें

Pushkar Singh Dhami ने 26 अल्पसंख्यक संस्थानों को दी मान्यता, बाजपुर में 5 मदरसे सील

Asian Games के लिए Sports Ministry ने 503 खिलाड़ियों और 246 अधिकारियों के दल को दी हरी झंडी

Nepal Flood: भारत ने भेजी 5वीं राहत खेप, 166 भारतीय सुरक्षित निकाले गए

Ram Mandir Trust के नए CEO की नियुक्ति पर Akhilesh Yadav ने खड़े किए सवाल