बाइडन फिर से कोविड-19 से संक्रमित पाए गए,पृथकवास में रहेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 31, 2022

वाशिंगटन, 31जुलाई (एपी। ) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन शनिवार को एक बार फिर कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। महज तीन दिन पहले ही कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त होने के बाद उनका कड़ा पृथकवास समाप्त हो गया था। एंटी वायरल दवा से इलाज के बाद बाइडन में संक्रमण का फिर से उभरना एक दुर्लभ मामला है।

बाइडन के एक बार फिर संक्रमित पाए जाने की घोषणा से महज दो घंटे पहले व्हाइट हाउस ने आगामी मंगलवार को उनके मिशिगन दौरे की जानकारी दी थी। अमेरिकी राष्ट्रपति बीते मंगलवार और बुधवार को हुई कोरोना जांच में संक्रमित नहीं पाए गए थे। इसके बाद उनका कड़ा पृथकवास समाप्त हो गया था।

प्रमुख खबरें

Election Commission 12 सितंबर को Ritabrata Banerjee गुट के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से करेगा बैठक

Agra के खंदौली में दहेज विवाद के बाद पति ने की पत्नी की हत्या, दो बच्चों संग फरार

Bihar Flood: 14 जिलों में बिगड़े हालात, 41 लाख से अधिक आबादी प्रभावित

Raghav Chadha के वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने पर Delhi CEO ने दी सफाई