Biden ने ट्रंप पर हमले के बाद ‘एकजुटता’ की अपील की, सुरक्षा समीक्षा का आदेश दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 15, 2024

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमले के एक दिन बाद रविवार को राष्ट्रपति जो बाइडन ने देशवासियों से ‘एक राष्ट्र के रूप में एकजुट’ होने की अपील की और कहा कि वह इस हमले से जुड़े घटनाक्रम के सिलसिले में स्वतंत्र सुरक्षा समीक्षा का आदेश दे रहे हैं।

बाइडन ने ‘सिचुएशन रूम’ में (प्राथमिक) जांच के बारे में जानकारी मिलने के बाद व्हाइट हाउस में संक्षिप्त बयान में यह बात कही। राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने निर्देश दिया है कि जांच ‘सघन एवं त्वरित’ हो।

उन्होंने देशवासियों से हमलावर के इरादे या किसी संबद्धता (संगठन या व्यक्ति से संबंध) के बारे में कोई ‘धारणा’ नहीं बनाने की अपील की। बाइडन की रविवार को बाद में इस संबंध में देश के नाम विस्तृत बयान देने/जारी करने की योजना है।

प्रमुख खबरें

US Justice Department: हरमीत कौर ढिल्लों ने पद छोड़ा, मध्यावधि चुनाव बाद इस्तीफा

Kolkata के SRFTI में छात्रों के विरोध के बीच 11 दिसंबर तक बढ़ा परिसर बंद रखने का फैसला

झारखंड के मंत्री Irfan Ansari पर कानूनी कार्रवाई करे केंद्र, BJP ने उठाई मांग

यमुना घाटी लिफ्ट योजना से उपकरण चोरी मामले में दो गिरफ्तार, 96 किलो माल बरामद