जो बाइडेन का पहला औपचारिक संबोधन, अमेरिकियों से की कोविड-19 रोधी टीका लगवाने की अपील

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 29, 2021

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कांग्रेस के संयुक्त सत्र में अपने पहले औपचारिक संबोधन में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान की सफलता का जिक्र करते हुए लोगों से इस महामारी के खिलाफ बचाव के लिए टीका लगवाने का अनुरोध किया। कोरोना वायरस से अमेरिका में 574,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार रात को दिए संबोधन में उन्होंने लोगों से खतरे को संभावना में बदलने, संकट को अवसर और निराशा को ताकत में बदलने के लिए कहा। बाइडेन ने कहा, ‘‘हम फिर से काम कर रहे हैं, फिर से सपने देख रहे हैं, फिर से नयी चीजें तलाश रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: कोविड-19 रोगियों को घर बैठे सुविधा देंगे भारतीय-अमेरिकी डॉक्टर, जारी किया हेल्पलाइन नम्बर

दुनिया का फिर से नेतृत्व कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने एक-दूसरे तथा दुनिया को दिखाया है कि अमेरिका में हार मानने का कोई विकल्प नहीं है।’’ उन्होंने कोविड-19 रोधी टीका नहीं लगवाने वाले लोगों से अनुरोध किया कि देश अब अपने हाथ खड़े नहीं कर सकता। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘अमेरिकी लोगों जाइये, टीका लगवाइये। टीके उपलब्ध हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें करीब 40,000 दवा कंपनियों से टीके मिले हैं और 700 से अधिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं, जहां गरीब से गरीब व्यक्ति भी टीका लगवा सकता है।’’ बाइडन ने कहा कि उनके खर्च के प्रस्ताव से लाखों नौकरियां पैदा होंगी।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Raisina Dialogue 2026: फिनलैंड के राष्ट्रपति 4 दिवसीय दौरे पर पहुंचे भारत, व्यापार और नवाचार प्रमुख एजेंडा

T20 World Cup 2026 में व्यूवरशिप का बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, पिछले सभी कीर्तिमान हुए ध्वस्त

तेहरान की गुप्त बैठक से ‘ईरान के ओपेनहाइमर’ तक: मोसाद के उन ऑपरेशनों की कहानी जिसने हिला दिया ईरान

BTS का धमाका! नए एल्बम Arirang का 14-गानों वाला ट्रैकलिस्ट जारी, जानें रिलीज डेट और 2026 वर्ल्ड टूर का पूरा शेड्यूल