बाइडेन का प्रोस्टेट कैंसर के इलाज के लिए रेडिएशन थेरेपी का एक चरण पूरा हुआ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 23, 2025

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन का, प्रोस्टेट कैंसर के इलाज के तहत रेडिएशन थेरेपी का एक चरण पूरा हो गया है। यह जानकारी उनके प्रवक्ता ने सोमवार को दी। बाइडेन के सहयोगी केली स्कली ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति का इलाज फिलाडेल्फिया स्थित पेन मेडिसिन रेडिएशन ऑन्कोलॉजी सेंटर में किया गया।

उम्र, स्वास्थ्य और मानसिक क्षमता को लेकर उठी चिंताओं के बीच ट्रंप ने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार और तत्कालीन उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को हराया था। बाइडेन के कार्यालय ने मई में बताया था कि उन्हें प्रोस्टेट कैंसर है, जो हड्डियों तक फैल गया है। यह बीमारी तब सामने आई जब उन्होंने मूत्र संबंधी लक्षणों की शिकायत की थी।

प्रोस्टेट कैंसर की तीव्रता को ‘ग्लीसन स्कोर’ से आंका जाता है, जो छह से दस के बीच होता है। आठ, नौ और दस का स्कोर सबसे अधिक आक्रामक रूप को दर्शाता है। बाइडेन के कार्यालय ने बताया कि उनका स्कोर नौ है, जो बीमारी की गंभीर अवस्था को इंगित करता है। पिछले महीने बाइडेन के मस्तक से त्वचा कैंसर के घाव हटाने की सर्जरी भी की गई थी।

प्रमुख खबरें

Shai Hope के नाबाद 162 रन, West Indies ने तीसरे ODI में भारत को पांच विकेट से हराया

विमान अपहरण की कोशिश विफल करने वाले Captain Smit Machhar को मिले अशोक चक्र: ABVP

Russia इस साल 70000 भारतीय कुशल कामगारों को देगा नौकरी: विदेश मंत्री एस जयशंकर

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर अड़े 150 AISA कार्यकर्ता हिरासत में