ताइपे में पहुंची बाइडेन की डिफेंस टीम, नाराज चीन ने US को दे डाली चेतावनी, ताइवान का साथ देने पर भुगतने होंगे परिणाम

By अभिनय आकाश | Mar 01, 2022

यूक्रेन और रूस के बीच छिड़े युद्ध के बीच दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की आशंकाओं से घिरी हुई है। वहीं दुनिया दो ध्रुवों में बंटती नजर आ रही है। इसके साथ ही अब चीन ने भी अमेरिका को आंखें दिखानी शुरू कर दी है। चीन ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा है कि वो ताइवान की स्वतंत्रता के लिए समर्थन दिखाने के प्रयासों की उसे "भारी कीमत" चुकानी पड़ेगी। दरअसल अमेरिका ने अपने रक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ताइवान भेजा है। खास बात ये है कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का ताइवान दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब रूस ने यूक्रेन पर हमला बोल दिया है।

ताइवान पहुंचे अमेरिका के पूर्व शीर्ष रक्षा अधिकारी

बता दें कि अमेरिका के पूर्व रक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ताइवान पहुंचा, जो यहां चीन का खतरा बढ़ने की आशंका के बीच दोनों पक्षों के बीच संवाद को तेज करने का संकेत है। ‘ज्वाइंट चीफ्ट ऑफ स्टाफ’ के पूर्व अध्यक्ष माइकल मुलेन पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। यह प्रतिनिमंडल दो दिन के दौरे के दौरान ताइवान के राष्ट्रपति साई इंग वेन और अन्य अधिकारियों से मुलाकात करेगा। हवाई अड्डे पर मुलेन और प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों की आगवानी विदेश मंत्री जोसेफ वू ने की।  

प्रमुख खबरें

Alliance में Sohail Khan ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बचपन में हुए Sexual Abuse के बारे में बताया

Bulldozer Justice? सुप्रीम कोर्ट का साफ़ संदेश- कानून का गला न घोटें, अब High Court तय करेंगे तोड़फोड़ की सच्चाई

खलीफा की डॉल्फिन आर्मी मचाएगी तबाही! अमेरिकी कैंप में फैली सनसनी

Top 10 Breaking News 16 July 2026 | Puri Jagannath Rath Yatra 2026 | Strait of Hormuz Conflict | FIFA World Cup | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें