Alliance में Sohail Khan ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बचपन में हुए Sexual Abuse के बारे में बताया

By एकता | Jul 16, 2026

सोहेल खान ने हाल ही में रियलिटी शो 'अलायंस' के एक एपिसोड में अपने बचपन के एक बेहद दर्दनाक अनुभव को साझा किया है। उन्होंने बताया कि बचपन में उनके साथ यौन उत्पीड़न हुआ था। इस खुलासे ने उनके फैन्स और दर्शकों को हैरान कर दिया है। सोहेल ने बताया कि इस घटना के बाद वे इतने डर गए थे कि सालों तक इस बारे में किसी से बात नहीं कर पाए।

इसे भी पढ़ें: Addinath Kothare और Urmila Kanetkar का 13 साल पुराना रिश्ता टूटा, Social Media पर किया Divorce का ऐलान

बेटों को दी हमेशा खुलकर बोलने की सीख

अपनी इसी आपबीती की वजह से सोहेल खान रैगिंग और उत्पीड़न के सख्त खिलाफ हैं। उन्होंने बताया कि वे अपने दोनों बेटों, निर्वाण और योहन को हमेशा यह सीख देते हैं कि अगर कोई उन्हें परेशान करे या डराए-धमकाए, तो वे बिल्कुल न शर्माएं और तुरंत आकर उन्हें बताएं। सोहेल चाहते हैं कि जो डर और घुटने का अहसास उन्होंने बचपन में झेला, उनके बच्चे कभी उस दौर से न गुजरें।

बता दें कि निर्वाण और योहन, सोहेल खान और उनकी पूर्व पत्नी सीमा सजदेह के बेटे हैं। सोहेल और सीमा का अब तलाक हो चुका है। जहां सोहेल खान ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है, वहीं उनकी पूर्व पत्नी सीमा मशहूर नेटफ्लिक्स शो 'द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' का हिस्सा रही हैं।

प्रमुख खबरें

आईसीसी ने श्रीलंका से वापस लिया 2027 महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी का अधिकार

नेपाल-चीन सीमा पर बाढ़ और भूस्खलन में फंसे महाराष्ट्र के 43 तीर्थयात्री सुरक्षित लौटे

थाईलैंड पर 94 रन की जीत के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शेफाली और दीप्ति को सराहा

महिला टी20 एशिया कप: भारत ने थाईलैंड को 94 रन से रौंदा, दीप्ति और शेफाली चमकीं