बाइडन ने यूक्रेन के लिए 80 करोड़ डॉलर की नयी सैन्य सहायता की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 22, 2022

वाशिंगटन| अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बृहस्पतिवार को रूस से रक्षा के लिए यू्क्रेन को 80 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त सैन्य सहायता देने की घोषणा की। बाइडन ने साथ ही कहा कि कांग्रेस को अतिरिक्त सहायता को भी मंजूरी देनी होगी।

बाइडन ने कहा, ‘‘हम इन्हें सीधे अग्रिम स्वतंत्रता मोर्चे तक भेजेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘रूसी राष्ट्रपति दावा कर रहे हैं कि पश्चिमी एकता में दरार पड़ जाएगी.....और एक बार फिर हम उन्हें गलत साबित करने जा रहे हैं।’’

बाइडन ने अमेरिका और पश्चिमी सहयोगियों को यूक्रेन के लिए अपने समर्थन में दृढ़ रहने की आवश्यकता को रेखांकित किया।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि रूस से संबद्ध सभी जहाजों को अमेरिकी बंदरगाहों पर आने से रोका जाएगा।

उन्होंने कहा कि अमेरिका यूक्रेनी सरकार को प्रत्यक्ष आर्थिक सहायता के तौर पर 50 करोड़ डॉलर अतिरिक्त प्रदान करेगा। इसके साथ ही यूक्रेन पर आक्रमण के बाद से अमेरिका की कुल सहयोग राशि एक अरब डॉलर पर पहुंच गयी है।

कांग्रेस ने इस बात के संकेत दिए हैं कि आगे के अनुरोध पर उसे कोई आपत्ति नहीं होगी बल्कि उसे अनुमान था कि यूक्रेन के लिए और मदद की जरूरत होगी।

प्रमुख खबरें

Global Sikhs के साथ मिलकर Assam में राहत कार्य कर रहे हैं Randeep Hooda, गुरुद्वारे में की प्रार्थना

PM Modi ने शुरू किया Nasha Mukt Yuva for Viksit Bharat Sankalp Abhiyaan, 1 करोड़ युवाओं ने ली शपथ

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके की विदेश में पढ़ाई के खर्च पर विवाद, पिता की आय की जांच के लिए RTI कार्यकर्ता ने खोला मोर्चा

कोरियाई दिग्गज Lee Yong Dae का रिकॉर्ड तोड़कर Tanvi Sharma ने जीता Taipei Open Super 300 खिताब