Biden ने ग्रैंड कैन्यन के आस-पास के स्थान को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2023

ग्रैंड कैन्यन नेशनल पार्क। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने ग्रैंड कैन्यन के आस-पास के स्थान को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा दिया है और इस कदम को ‘न केवल एरिजोना, बल्कि पूरे ग्रह’ के लिए हितकारी बताया है। ग्रैंड कैन्यन के आस-पास के स्थान को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की घोषणा के साथ ही मूल अमेरिकी जनजातियों और पर्यावरणविदों की दशकों पुरानी मांग पूरी हो गई है। बाइडन के इस कदम से ग्रैंड कैन्यन नेशनल पार्क के उत्तर और दक्षिण में लगभग 1,562 वर्ग मील (4,046 वर्ग किलोमीटर) क्षेत्र को संरक्षित करने में मदद मिलेगी। यहां घाटियां, पठार और सहायक नदियां हैं।

प्रमुख खबरें

Samrat Choudhary ने संपन्न लोगों से 125 यूनिट Free Electricity का लाभ छोड़ने को कहा

PV Sindhu और Lakshya Sen ने जीता Hylo Open खिताब, जर्मनी में भारत को मिली दोहरी जीत

Mumbai के हाथ से फिसला मुकाबला, 92वें मिनट के बाद Delhi ने दो Goal दागकर पलटी बाजी

गम्हरिया थाने की घटना पर BJP आक्रामक, Neera Yadav ने हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा