क्या साल के अंत तक कोविड-19 से अमेरिका में हालात होंगे सामान्य?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2021

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उम्मीद जताई है कि करोड़ों अमेरिकियों के टीकाकरण से साल के अंत तक देश में कोविड-19 महामारी से हालात समान्य हो जाएंगे। बाइडन ने अपने प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस के टीके के वृहद स्तर पर उत्पादन एवं आपूर्ति के साथ सुचारु वितरण की कोशिशों को रेखांकित करने के लिए मिशिगन के कालामाजू स्थित फाइजर के टीका उत्पादन केंद्र का दौरा किया। बाइडेन ने मिशिगन संयंत्र परिसर में सवालों का जवाब देते हुए कहा, ‘‘ मुझे विश्वास है कि हम साल के अंत तक सामान्य हालात तक पहुंच जाएंगे और ईश्वर की इच्छा रही तो इस साल क्रिसमस का त्योहार पिछले साल से अलग होगा।’’ इसके साथ ही उन्होंने कोई वादा करने से इनकार कर दिया।

इसे भी पढ़ें: भारतीय-अमेरिकी नीरा टंडन की सीनेट में अपनी नियुक्ति को लेकर बढ़ रही परेशानी

बाइडेन ने कहा, ‘‘ मैं आपसे कोई वादा नहीं कर सकता हूं। वायरस के अन्य प्रकार भी आए हैं। हमें नहीं पता कि उत्पादन स्तर पर क्या होगा। चीजें बदल सकती हैं, लेकिन हम वह सब कर रहे हैं जिसका संकेत विज्ञान ने किया है और जिन्हें किया जाना चाहिए और लोग भी वह सब हासिल करने के लिए कदम उठा रहे हैं जो किया जा सकता है।’’ बाइडेन ने कहा कि टीका लगाया जाना और उपलब्ध होना एक ही बात नहीं है। यह हर किसी की बाह में लगा देने जैसा नहीं है। यह एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया होगी। उन्होंने कहा, ‘‘ हमने जितना ऑर्डर किया था उसका अधिकतर हिस्सा वितरित किया गया है। करीब 60 करोड़ खुराक जुलाई के अंत तक मिलने की उम्मीद है, संभावित तिथि 29 जुलाई है। इसमें परिवर्तन हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: मिलिए स्वाति मोहन से, जिनके नेतृत्व में NASA ने मंगल पर रोवर की कराई ऐतिहासिक लैंडिंग

उदाहरण के लिए देखिए अभी मौसम का क्या हाल है, इससे अभी वितरण की प्रक्रिया धीमी हो गई है।’’ व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को कहा था कि अमेरिका में इस हफ्ते खराब मौसम की वजह से टीके की 60 लाख खुराक वितरित करने में देरी हुई है। बाइडन ने कहा, ‘‘इस संकट के समाप्त होने की तारीख नहीं बता सकता हूं, लेकिन यह कह सकता हूं कि हम यथासंभव वह सब कर रहे हैं जिससे देर सबेर यह संकट समाप्त हो जाए।

प्रमुख खबरें

Dubai में Drone धमाके से दहशत, Iran के हमलों के बीच खाड़ी देशों में बढ़ा तनाव

Kolkata की सड़कों पर Mamata Banerjee, गैस संकट और महंगाई पर केंद्र के खिलाफ हल्ला बोल

Jammu में जानलेवा हमला, अब Srinagar Court का शिकंजा, Farooq Abdullah के खिलाफ वारंट

World Cup का न्योता या चेतावनी? Trump ने Iran की Football Team को लेकर कही बड़ी बात