ब्रिटेन की महारानी से मुलाकात करने वाले 13वें अमेरिकी राष्ट्रपति होंगे जो बाइडेन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2021

लंदन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन दक्षिणपश्चिम इंग्लैंड में जी7 समूह के नेताओं के शिखर सम्मेलन के बाद रविवार को शाही परिवार के आवास विंडसर कैसल में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय से मुलाकात करने वाले हैं। 95 वर्षीय महारानी से मुलाकात करने वाले वह अमेरिका के 13वें राष्ट्रपति हैं। व्हाइट हाउस ने बताया कि इससे पहले बाइडन ने 1982 में उनसे मुलाकात की थी, उस समय वह सीनेटर थे। महारानी और बाइडन की मुलाकात से पहले जी7 नेता शुक्रवार को आयोजित एक समारोह में शरीक होंगे जिसमें महारानी, उनके बेटे प्रिंस चार्ल्स तथा उनकी पत्नी कैमिला, चार्ल्स के बेटे प्रिंस विलियम तथा उनकी पत्नी कैट भी मौजूद रहेंगे। महारानी ने अपने करीब 70 साल के शासन में, ड्वाइट आइजनहॉवर से लेकर सभी अमेरिकी राष्ट्रपतियों से मुलाकात की है।

प्रमुख खबरें

NCLAT का बड़ा फैसला: Shubh Kamna बिल्डटेक मामले में नोएडा प्राधिकरण की अपील खारिज

LNIPE Gwalior में छात्रा की मौत पर फूटा गुस्सा, 9वें दिन भी प्रदर्शन जारी

Delhi Police ने गीता कॉलोनी फ्लाईओवर पर डेढ़ करोड़ लूटने वाले 5 आरोपियों को दबोचा, 1 करोड़ बरामद

Tata Sons बोर्ड ने N Chandrasekaran को दिया दूसरा कार्यकाल, Tata Trusts ने जताया विरोध