Biden तो कमला हैरिस का बार-बार ले रहे नाम, चुप क्यों हैं ओबामा? क्या ट्रंप को रोकने के लिए प्लान M करेंगे एक्टिव

By अभिनय आकाश | Jul 25, 2024

व्हाइट हाउस में ओवल ऑफिस में रेसोल्यूट डेस्क पर बैठे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए संभावित डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस का जिक्र करते हुए कहा कि कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति चुनना मेरा सबसे अच्छा फैसला रहा। वह सक्षम है। वो मेरे लिए एक अविश्वसनीय साथी और हमारे देश के लिए एक अच्छी नेता हैं। 59 वर्षीय हैरिस को बाइडेन का ज़ोरदार और सशक्त समर्थन है। लेकिन पिछले रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति की रेस से बाहर होने की बाइडेन के घोषणा के बाद कमला हैरिस को आवश्यक 1,976 से अधिक प्रतिनिधियों का समर्थन प्राप्त है। कमला हैरिस अपना चुनाव प्रचार भी शुरू कर चुकी हैं। इसके अलावा कमला हैरिस को पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और हिलेरी क्लिंटन से लेकर प्रतिनिधि अलेक्जेंड्रिया ओकासियो-कोर्टेज़ जैसे प्रगतिशील लोगों तक डेमोक्रेट का समर्थन प्राप्त हुआ है। 

बराक ओबामा चुप क्यों हैं?

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ओबामा कथित तौर पर 81 वर्षीय बाइडेन के ट्रंप से डिबेट में पिछड़ने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर करने के लिए सबसे प्रमुख आवाजों में से एक थे। ऐसा लगता है कि ओबामा द्वारा डाला गया दबाव बाइडेन के अपना मन बदलने में काम कर गया।  कुछ ही समय बाद, ओबामा ने एक पोस्ट में लिखा कि जो बाइडेन अमेरिका के सबसे परिणामी राष्ट्रपतियों में से एक रहे हैं, साथ ही मेरे लिए एक प्रिय मित्र और भागीदार भी रहे हैं। आज, हमें फिर से याद दिलाया गया है कि वह सर्वोच्च कोटि के देशभक्त हैं।

इसे भी पढ़ें: Kamala Harris का सियासी सफ़र, क्या अमेरिका को मिलेगी पहली महिला राष्ट्रपति?

मिशेल ओबामा की दावेदारी ?

न्यूयॉर्क टाइम्स पोस्ट की रिपोर्ट में ओबामा को नाराज बताया गया है। वहीं दूसरी ओर एनबीसी न्यूज ने दावा किया है कि ओबामा डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के रूप में हैरिस का समर्थन करने की योजना बना रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि ओबामा ने निजी तौर पर हैरिस की उम्मीदवारी का समर्थन किया है और उनके साथ नियमित संपर्क में हैं। वह सार्वजनिक तौर भी हैरिस के नाम का समर्थन करेंगे। हालांकि ओबामा कब ऐसा करेंगे, इसकी कोई तारीख रिपोर्ट में नहीं दी गई है। हाल ही में बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा का नाम भी उछला है। इसे भी ओबामा की खामोशी से जोड़कर देखा जा रहा है।  

प्रमुख खबरें

Medical College Fees: Puducherry Govt का बड़ा ऐलान, सरकारी स्कूल के Students की Medical College फीस भरेगी सरकार

PM Fasal Bima Yojana: Puducherry के 25000 Farmers की बल्ले-बल्ले, खाते में आए 29 करोड़ रुपये

Piyush Goyal का DMK पर बड़ा हमला, बोले- Tamil Nadu के लिए हानिकारक है Stalin सरकार

Govt Achievements: OPS-NPS विवाद पर Assam का बड़ा दांव, CM Himanta ने लॉन्च की नई Unified Pension Scheme