मुश्किल वक्त में अमेरिका को संभाल नहीं पाएंगे बाइडेन, आतंकी ओसामा इसलिए उन्हें राष्ट्रपति बनते देखना चाहता था

By अभिनय आकाश | Aug 21, 2021

भले ही ओसामा बिन लादेन को मरे सालों बीत गए हो लेकिन 12 साल पहले जो कुछ कहा गया उसकी चर्चा एक बार फिर हो रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं और इसके साथ ही ओसामा का भी जिक्र आया है। दरअसल, अमेरिकी सैनिकों के हाथों मारा गया अलकायदा आतंकी ओसामा बिन लादेन एक बार फिर चर्चा में है। इस बार चर्चा ओसामा की उस चिट्ठी की हो रही है, जिसमें तत्कालीन अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन ने जो बाइडेन को बेहद ही कमजोर उपराष्ट्रपति बताया था। 2010 में लिखे गए इस नोट में आतंकी ओसामा बिन लादेन ने अपने दहशतगर्दों को एडवाइजरी जारी करते हुए लिखा था कि जो बाइडेन अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए पूरी तरह तैयार नहीं हैं। ओसामा बिन लादेन को लगता था कि ओबामा की हत्या होने के बाद अगर बाइडेन अमेरिकी राष्ट्रपति बनेंगे तो ये अलकाय़दा के लिए शानदार मौका होगा। ओसामा का मानना था कि बाइडन के पास सरकार चलाने की काबीलियत नहीं है और ऐसे में वो मुश्किल के वक्त में अमेरिका को संभाल नहीं पाएंगे। बाइडेन के राष्ट्रपति बनने से अमेरिका संकट में आ जाएगा। इसलिए हमारे लड़ाके जो बाइडेन को निशाना नहीं बनाएं। हम बराक ओबामा की हत्या करना चाहते हैं। ताकि ओबामा की मौत के बाद बाइडेन राष्ट्रपति पद पर आसीन हो सके।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद