Biden का राष्ट्रपति पद की दावेदारी छोड़ने से इनकार, डेमोक्रेट सांसदों को ‘नाटक समाप्त’ करने को कहा

By Prabhasakshi News Desk | Jul 08, 2024

वाशिंगटन । राष्ट्रपति जो बाइडन ने डेमोक्रेट सांसदों को लिखे एक पत्र में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी छोड़ने से इनकार किया। साथ ही पार्टी के भीतर चल रहे उस ‘‘नाटक को समाप्त’’ करने का आह्वान किया, जिसने डेमोक्रेट नेताओं को इस बात पर विभाजित कर दिया है कि बाइडन को दौड़ में बने रहना चाहिए या नहीं। बाइडन ने सोमवार को दो पन्नों के पत्र में लिखा, ‘‘आगे कैसे बढ़ना है, यह सवाल पिछले एक सप्ताह से खूब चर्चा में है और अब इसे खत्म करने का समय आ गया है।’’ उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पार्टी का एक ही काम है कि नवंबर में रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को हराया जाए। 

प्रमुख खबरें

यूपी में आंबेडकर की 151 मूर्तियां क्षतिग्रस्त, केवल 14 गिरफ्तारियां: Akhilesh Yadav

शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में Sourav Gurjar गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

Russia Parliamentary Election: ड्यूमा चुनाव संपन्न, United Russia की बढ़त के संकेत

Karnataka FDA ने फर्जी दवा गिरोह पर कसा शिकंजा, 16 विक्रेताओं के लाइसेंस किए रद्द